{"_id":"67500d1993aee169870c8d4c","slug":"no-snowfall-in-himachal-uttarakhand-temperature-above-normal-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111443-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमाचल-उत्तराखंड में नहीं हुई बर्फबारी, सामान्य से अधिक चल रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमाचल-उत्तराखंड में नहीं हुई बर्फबारी, सामान्य से अधिक चल रहा तापमान
Wed, 04 Dec 2024 01:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 55 : मंगलवार को बहादुरगढ़ में निकली तेज धूप। संवाद
बहादुरगढ़। नवंबर के बाद दिसंबर की शुरुआत भी सामान्य से अधिक गर्म हो रही है। सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप निकलने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है, लेकिन हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी अभी शुरू नहीं हुई। इसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अभी लोगों को ठंड के लिए 15 दिनों का और इंतजार करना पड़ सकता है। मंगलवार को बहादुरगढ़ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
दिसंबर महीने के तीन दिन गुजर चुके हैं, लेकिन ठंड नहीं बढ़ रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक आए सभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस काफी कमजोर रहे हैं। उनका असर उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में नहीं पड़ा है। वहीं मंगलवार को तेज चमकदार धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हवा में नमी का स्तर 42 से 100 प्रतिशत तक रहा। 4 दिसंबर को भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं होंगे। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 5 से 8 दिसंबर के बीच भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के आसपास रह सकता है।
क्यों नहीं पड़ रही इस साल सर्दी
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दरअसल इस बार जितने भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए हैं, वह काफी कमजोर रहे हैं। उनका असर उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में नहीं पड़ा। जम्मू कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों पर ही बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में सिस्टम की वजह से भी अधिक उम्मीद नहीं है। तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट होगी, लेकिन यह कड़कड़ाती ठंड को नहीं ला सकेगी। ठंड के लिए अभी लोगों को 15 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।