फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Angry MLA Geeta Bhukkal calls up SP for not Available police in Jhajjar market

झज्जर: निरीक्षण के दौरान बाजार में नहीं दिखे पुलिसकर्मी, नाराज विधायक गीता भुक्कल ने एसपी को लगा दिया फोन

Tue, 02 Nov 2021 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 02 Nov 2021 12:30 AM IST
सार

झज्जर की विधायक और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस नहीं मिलने पर उन्होंने एसपी को फोन कर नाराजगी जताई। फोन कटने के कुछ ही देर बाद पुलिस बाजार में पहुंच गई। भुक्कल ने कहा कि आज प्रदेश में अपराध चरम पर है। पुलिस की कार्यशैली की वजह से अपराधी बेखौफ हैं। उन्होंने सरकार पर भी हमला बोला।

विज्ञापन
Angry MLA Geeta Bhukkal calls up SP for not Available police in Jhajjar market
पुलिसकर्मी से बात करतीं विधायक गीता भुक्कल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपावली के अवसर पर त्योहारी सीजन में झज्जर के भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शहर में निकलीं हलके की विधायक व प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल उस समय भड़क उठीं, जब उन्हें शहर के बाजार से पुलिस पूरी तरह से नदारद दिखाई दी। विधायक ने उसी समय बीच बाजार में एसपी को फोन लगाया और पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली को लेकर जवाब मांगा। भुक्कल का कहना था कि त्योहारी सीजन है और शहर के हर क्षेत्र में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ है, लेकिन बाजार में कोई राइडर न होना, ट्रैफिक पुलिस का पूरी तरह से नदारद होना इस बात का संकेत देता है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन कतई गंभीर नहीं है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सिपाही परीक्षा पर हंगामा: सुरजेवाला बोले- सीएम व कैबिनेट 30 प्रश्न हल कर दिखाएं, मनोहर का जवाब- सिपाही बनने पर दूंगा परीक्षा
विज्ञापन


विधायक के एसपी को फोन करने असर भी देखने को मिला। विधायक के फोन रखने के थोड़ी ही देर बाद पुलिस शहर के चौक-चौराहों व बाजार में सरपट दौड़ती हुई दिखाई दी। विधायक ने कहा कि झज्जर ही नहीं, बल्कि हरियाणा भर में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। सरकार की निष्क्रियता की वजह से प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। पुलिस थाने के अंदर खाद बंटवाने में मशगूल है और अपराधी अपराध को अंजाम देने में। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग बाबा की मौत

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि झज्जर जिले के अंदर अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। उन्होंने इस दौरान रोहतक संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा से अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। भुक्कल ने दावा किया कि केवल दीपेंद्र हुड्डा ही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने राज्यसभा में न सिर्फ किसान, बल्कि हरियाणा के हर वर्ग की आवाज उठाई है। उनके साथ अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed