फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   no passenger train runing in rohtal to rewari train route

डेढ़ साल से रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन का हो रहा इंतजार

Sat, 23 Oct 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
no passenger train runing in rohtal to rewari train route
कोरोना काल के दौरान करीब डेढ़ साल पहले लगे लॉकडाउन के कारण बंद हुई रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन पर पैसेंजर रेलगाड़ियां आज तक बहाल नहीं हो पाई हैं। इस मार्ग पर चंडीगढ़ से जयपुर के बीच चलने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस भी चालू नहीं हुई है। इसके स्थान पर पिछले माह हिमाचल के दौलतपुर व जयपुर के बीच एक
विज्ञापन

विशेष एक्सप्रेस अवश्य चलाई गई है। विशेष रेल गाड़ी का समय रात्रि का होने के चलते शहर के रेलवे स्टेशन पर पहले की अपेक्षा कम यात्रियों की आवाजाही है। जबकि डेमू व पैसेंजर ट्रेन का संचालन करने के लिए फिलहाल रेलवे की तरफ से कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। पैसेंजर व डेगू के संचालन के बाद यात्रियों को रोहतक व रेवाड़ी आने-जाने के लिए काफी फायदा होगा। इसके लिए रोहतक लोक सभा क्षेत्र के सांसद डॉ अरविंद शर्मा भी पिछले दिनों रेल मंत्री से मिलकर यह मुद्दा उठा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान एहतियात के तौर पर काफी लंबे समय से रेल सेवाओं को सरकार की ओर से बंद कर दिया था ताकि कोरोना संक्रमण चक्र को तोड़ा जा सके। विशेष ट्रेन हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर से होती हुई चंडीगढ़, अबांला, कुरूक्षेत्र, कैथल, नरवाना होते हुए रोहतक से रेलवे स्टेशन झज्जर में रात करीब 1 बजकर 24 मिनट के आसपास पहुंचती है। वहीं जयपुर से दौलतपुर के लिए चलने वाली रेल झज्जर रात 12 बजकर 50 मिनट के करीब पहुंच जाती है। टिकट विंडो न खुलने के कारण क्षेत्र के लोगों को इस रेल गाड़ी का कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नियमों का पालन करते हुए रेलवे विभाग की ओर से रेल में यात्रा करने के लिए टिकट विंडो को फिलहाल टिकट लेने लिए नहीं खोला गया है। यात्रियों को ऑनलाइन टिकट खरीदकर ही यात्रा करनी पड़ रही है।

पिछले साल मार्च में कोरोना काल दौरान लगे लॉकडाउन के बाद से पैसेंजर ही नहीं सभी रेलगाड़ियां बंद कर दी थी।हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर से जयपुर के लिए एक रेलगाड़ी चलाई गई है। पैसेंजर ट्रेन के लिए कोई शेड्यूल नहीं है।
- रामकिशन मीण, स्टेशन अधीक्षक, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed