{"_id":"6a2bf8e635f0cbbee4069e07","slug":"no-more-simultaneous-power-outages-thousands-of-consumers-get-major-relief-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-124515-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अब नहीं होगी एक साथ बिजली गुल, हजारों उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अब नहीं होगी एक साथ बिजली गुल, हजारों उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
Sat, 13 Jun 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को अब बार-बार होने वाली सामूहिक बिजली कटौती से राहत मिल गई है। बिजली निगम ने पुराना पावर हाउस परिसर में स्थित 33 केवी ओल्ड-2 और 33 केवी एचएनजी पावर हाउस की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए दोनों की सप्लाई लाइनें अलग-अलग कर दी हैं।
इससे किसी एक लाइन में तकनीकी खराबी आने पर दूसरे पावर हाउस की बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। बहादुरगढ़ सिटी-वन के एसडीओ प्रियांक ने बताया कि पहले दोनों पावर हाउसों को 132 केवी झज्जर सब-स्टेशन से एक ही लाइन के माध्यम से बिजली दी जाती थी।
ऐसे में लाइन में फाल्ट आने पर दोनों पावर हाउसों की बिजली सप्लाई एक साथ बंद हो जाती थी जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब 132 केवी झज्जर सब-स्टेशन से लोड बैलेंसिंग करते हुए दोनों पावर हाउसों के लिए अलग-अलग सप्लाई लाइन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इस तकनीकी सुधार से बिजली वितरण प्रणाली अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनेगी। यदि किसी एक लाइन में फाल्ट आता भी है तो दूसरी लाइन से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। इसके लिए शु्क्रवार सुबह 7 बजे से 8 बजे तक 33 केवी ओल्ड-2 और 33 केवी एचएनजी पावर हाउस की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई।
इसके चलते पावर हाउस ओल्ड-2 और एचएनजी पावर हाउस क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली निगम की टीम ने निर्धारित समय में तकनीकी कार्य पूरा कर दोनों पावर हाउसों को अलग-अलग लाइनों से जोड़ दिया और इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।