फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No fire extinguisher in Badli's government building

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली के सरकारी भवन में अग्निशमन यंत्र नहीं

Mon, 03 Mar 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
No fire extinguisher in Badli's government building
बादली। आग से बचाव के लिए सरकारी भवनों में अग्निशमन यंत्रों का होना आवश्यक है, लेकिन बादली उपमंडल और तहसील सहित अन्य कई सरकारी कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। स्थिति यह है कि इन कार्यालयों में तैनात अधिकारियों ने भी यंत्रों को लगवाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

प्राथमिकता के तौर पर मिट्टी या रेत से भरी बाल्टी भी कहीं नजर नहीं आती है, जबकि आग की घटना के बाद झज्जर और बहादुरगढ़ के दूर दराज के शहरों पर दमकल विभाग की गाड़ियो पर निर्भर है। ऐसे में यदि भवन में आग लगने की घटना होती है, तो उसे तुरंत काबू करना संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

पुराने काॅलेज भवन में चल रहे उपमंडल कार्यालय में पटवारखाना भवन, पशुपालन और एसीपी कार्यालय मौजूद हैं। यहां महत्वपूर्ण कार्य होने के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होते हैं। अधिकतर कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में यदि कभी आग लगने की घटना होती है तो उससे काफी नुकसान हो सकता है। लेकिन विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार सरकारी भवन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बहुमंजिली निजी भवनों में भी फायर सिस्टम लगाना जरूरी है। आग लगने की स्थिति में फायर अलार्म के माध्यम से लोगों को तेजी से जानकारी दी जा सके और उस पर कार्रवाई की जा सकती है। फायर सेफ्टी को लेकर प्रत्येक माह स्वमूल्यांकन कराने का भी नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed