फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No clue was found for the killers of Ashok and Kaushalya of Goria

गोरिया के अशोक व कौशल्या के हत्यारोपियों का नहीं मिला कोई सुराग

Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
No clue was found for the killers of Ashok and Kaushalya of Goria
17 सितंबर की रात को गोरिया गांव में 61 वर्षीय कौशल्या व 52 वर्षीय अशोक उर्फ मिल्ला की हत्या मामले में आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। गांव में एक ही रात में दो हत्याएं होने के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

एक मामले में गोरिया से खानपुर खुर्द रोड पर अपने खेत में मकान बनाकर रह रहे सिंदर के घर में अज्ञात व्यक्ति गेट फांद कर घुस गया। आहट सुनकर जब सिंदर की पत्नी गेट के पास पहुंची तो हमलावर उस पर चाकू से वार कर वहां से भाग गया। जिससे कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं अशोक कुमार उर्फ मिल्ला पुत्र कृष्ण निवासी गांव गोरिया का एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट झाड़ली के साथ गोरिया से मोहनबाड़ी गांव की तरफ सड़क पर शव मिला था। अशोक के भाई सतीश का कहना है कि अशोक बाइक पर अपनी भैंस को देखने के लिए गया था। जहां पर उसके सिर में चोट मार कर हत्या कर दी गई थी। साल्हावास के निरीक्षक थाना प्रभारी रामकरण दहिया का कहना है कि गोरिया गांव के हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस तेजी से जांच कार्य में लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed