{"_id":"65396eba002052f5a402e7f6","slug":"nld-state-president-extended-support-to-rural-sanitation-workers-on-strike-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3217-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने धरने पर पहुंच ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने धरने पर पहुंच ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन
Thu, 26 Oct 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी।
बहादुरगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।
राठी ने कहा कि भाजपा सरकार का कर्मचारियों के हितों से कोई लेना देना नहीं है, जिस कारण कर्मचारी सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने के बाद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को उनका पूरा हक दिया जाएगा और उनकी जितनी भी मांगें हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। इस त्योहारी सीजन में सभी की आर्थिक जरूरतें होती हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों को उनका उचित वेतन मान भी नहीं दिया जा रहा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सरकार के साथ कई दौर की वार्ता के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष राठी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन देते हुए आश्वासन दिलाया कि इनेलो उनके साथ हर मोर्चे पर साथ खड़ी है और किसी भी हालत में उनके हकों को दबने नहीं दिया जाएगा।