{"_id":"69407a262ed02e31980f3a23","slug":"nitesh-jakhar-won-the-gold-medal-in-shot-put-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-129489-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गोला फेंक में नितेश जाखड़ ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गोला फेंक में नितेश जाखड़ ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
15jjrp09- गांव झांसवा के नितेश जाखड़ अपने पदक के साथ। स्रोत-कोच
साल्हावास। ब्लॉक मातनहेल के गांव झांसवा के नितेश जाखड़ ने अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेकर 17.82 मीटर दूर गोला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। 69वीं स्कूल नेशनल एथलेटिक्स गोला फेंक प्रतियोगिता लखनऊ उत्तर प्रदेश में 13 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।
शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि नितेश जाखड़ ने इससे पहले भी 39वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में अंडर 16 वर्ष आयु वर्ग में 17.42 मीटर गोला फेंक कर नया रिकॉर्ड बना चुके हैं और सीबीएसई नेशनल में 17 मीटर गोला व 51. 94 मीटर चक्का फेंक कर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
नितेश जाखड़ के पिता हिसार आर्मी कैंट में नौकरी कर रहे हैं और बेटे को अभ्यास के लिए प्रतिदिन हिसार स्टेडियम में कोच संदीप रापड़िया के पास अभ्यास के लिए ले जाते हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी व ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा ने विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।