{"_id":"655a6b75223fcdb645032adf","slug":"nishant-beats-abhijeet-in-76-kg-weight-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5609-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: निशांत ने 76 किलोग्राम वजन में अभिजीत को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: निशांत ने 76 किलोग्राम वजन में अभिजीत को दी पटकनी
Mon, 20 Nov 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। दुबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास मंदिर दल्ला वाला धाम बेरी में आयोजित दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने विभिन्न वजन के वर्ग में दमदख दिखाया। दंगल के दूसरे दिन रोहतक लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और पहलवानों के हाथ मिलवा कर कुश्ती का शुभारंभ करवाया। देर शाम तक चले फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आसपास के गांवों के खेल प्रेमी जुटे।
बाबा राजू ने बताया कि हर वर्ष पूरे क्षेत्र वासियों के सहयोग से इस विशाल दंगल व भंडारे का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि दंगल में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंदिर में सुबह हवन कराया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति डाली व बाबा हरिदास की प्रतिमा के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कोच प्रदीप ढऱाणा, देवेंद्र दुबलधन, बिट्टू बाघपुर, कैलाश डागर, उमेद पहलवान वजीरपुर, जयभगवान बिलौटा, सन्नी रोहतक, देवेंद्र उर्फ कालू दुबलधन, पूर्व पार्षद सुरेंद्र, हितेंद्र, कोच दलजीत, अजीत मौजूद रहे। बाबा रामदास राजू ने बताया कि महंत रिसाल दास के शिष्य बाबा भोला दास, मॉ. बाबा रामदास, बाबा राजेंद्र दास, बाबा पूर्ण दास ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
यह रहे कुश्ती के परिणाम
27 किलोग्राम भार वर्ग में वीरपाल दुबलधन प्रथम, द्वितीय आयूष दुबलधन, तृतीय प्रिंस मोखरा, मोनू छपार, 32 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु बाबा अखाड़ा बेरी, द्वितीय आशीष मोखरा, तृतीय रचित ढराणा, 35 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित प्रथम, द्वितीय जतिन रिठाल, तृतीय वंश सिलानी, सन्नी रिठाल, 38 किलोग्राम भार वर्ग में मोनी छपार प्रथम, द्वितीय अभिनव, तृतीय चिराग, 41 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम आर्यन जोगेंद्र अखाड़ा, द्वितीय विरेंद्र अच्छेज, तृतीय दीपांशु मोखरा, नितिन ढराणा, 46 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम रवि छारा, द्वितीय दीपांशु मोखरा, तृतीय सिद्धार्थ बाबा अखाड़ा बेरी, 51 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम साहिल बुपनिया, द्वितीय यनन्त ढराणा, तृतीय चंद्रेश बाबा अखाड़ा बेरी, 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम सुमित बाबा अखाड़ा बेरी, द्वितीय गौरव छारा, तृतीय नितिन छारा, 61 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम रवि बाबा अखाड़ा बेरी, द्वितीय सुमित बाबा अखाड़ा बेरी, तृतीय दिनेश जोगेंद्र अखाड़ा, 68 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम सागर छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली, द्वितीय कपिल चुलियाना, तृतीय नीरज पवन अखाड़ा झज्जर, 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम निशांत बुपनिया, द्वितीय अभिजीत बाबा अखाड़ा बेरी, तृतीय रोहित सिलाना ने हासिल किया।