फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nisha won gold in 50 kg weight category, Bhumika won silver medal

50 किलो भार वर्ग में निशा ने गोल्ड, भूमिका ने जीता रजत पदक

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nisha won gold in 50 kg weight category, Bhumika won silver medal
बहादुरगढ़। सर छोटूराम महिला कुश्ती एकेडमी बुल्लड़ अखाड़े में जिला महिला कुश्ती टीम के लिए महिला पहलवानों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। सबसे कम 50 किलो भार वर्ग में आसौदा की पहलवान निशा ने गोल्ड मेडल और बुल्लड़ अखाड़े की पहलवान भूमिका ने रजत पदक जीता। सबसे अधिक 72 किलो भार वर्ग में झज्जर के झामरी गांव की सुनीता ने गोल्ड मेडल और बुल्लड़ अखाड़ा बहादुरगढ़ की निकिता ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

चयन प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। आयोजक बुल्लड़ पहलवान ने बताया कि प्रतियोगिता से चुनी गई खिलाड़ी 19-20 मार्च को सोनीपत जिले के गांव सिसाना में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में झज्जर जिला से भाग लेंगी। जिला कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर मनोज हुड्डा और जिला कुश्ती संघ के प्रधान लीलू पहलवान रहे। मनोज हुड्डा ने कुश्ती फेडरेशन से अलग अपनी तरफ से नकद राशि देकर पहलवानों को पुरस्कृत किया। सर छोटूराम महिला कुश्ती एकेडमी के संचालक वीरेंद्र बुल्लड़ पहलवान ने खिलाड़ियों को अपनी तरफ से 31 हजार रुपये नकद इनाम दिए। निर्णायकों की जिम्मेदारी विकास किड़होली, विशाल कुलासी, अजय लीलू अखाड़ा और एनआईएस कोच रजनी गहलोत द्वारा निभाई गई।
विज्ञापन

जिला कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किलो वर्ग में गांव छारा की सोनिया ने गोल्ड और आसौदा की खुशी ने सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद 55 किलो वर्ग में बुल्लड़ अखाड़ा की निकिता ने गोल्ड और झज्जर के गांव सासरोली की सोनिका ने सिल्वर, 57 में झामरी की अंजलि ने गोल्ड मेडल, 59 किलो में कबलाना की सरिता ने गोल्ड व बहादुरगढ़ की किरण वत्स ने सिल्वर, 62 में छारा की प्रियंका ने गोल्ड, 65 किलो में खुड्डन की मनस्वी ने गोल्ड व बहादुरगढ़ की नेहा ने सिल्वर, 68 किलो में बुल्लड़ अखाड़ा की रवीना ने गोल्ड व बुल्लड़ अखाड़ा की तनु मलिक ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed