फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NHM workers suspended work for one hour

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मियों ने रखा एक घंटे का वर्क सस्पेंड

Wed, 03 Jul 2024 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 03 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
NHM workers suspended work for one hour
सिविल अस्पताल में नारेबाजी करते एनएचएम कर्मी।
झज्जर। एनएचएम कर्मियों ने मंगलवार को भी मांगों को लेकर एक घंटे का वर्क सस्पेंड रखा और अस्पताल प्रांगण में धरना दिया। एनएचएम के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों लंबे समय से अपनी मांगों लेकर आंदोलन कर रहे हैं। तीन जुलाई को भी एक घंटे का वर्क सस्पेंड रहेगा।
विज्ञापन

एनएचएम संगठन के जिला अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थानों में अभियान जोर-शोरों से चला हुआ है। अगर हरियाणा सरकार मांगों को नहीं मानती है तो बड़ा आंदोलन किया जा सकता है, जिससे आम जनता को नुकसान होगा। उन्होंने मांग की कि एनएचएम कर्मचारियों की 25 वर्षों से दी रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए व 2013-14 के वित्त वर्ष में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उनके लिए एक पॉलिसी बनाकर उन्हें नियमित किया जाए। जब तक नियमितीकरण की पालिसी बने तब तक उन्हें सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, एक्सग्रेसिया तथा अपील और सजा हरियाणा सिविल सर्विस रूल अनुसार प्रदान की जाए। एनएचएम के सेवा नियम हरियाणा सरकार की पहल तथा एनएचएम गवर्निंग बॉडी की अनुमोदना उपरांत वित्त विभाग से अनुमति लेते हुए कर्मचारियों पर लागू किए गए हैं। दो नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा भी एनएचएम के लिए 7वे वेतन आयोग का लाभ देने की सैधांतिक मंजूरी दे दी गई थी, परन्तु बड़े खेद के साथ लिखना पड़ रहा है कि अभी तब एनएचएम को 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed