फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NHM workers did not receive salary for two months

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Tue, 10 Sep 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 10 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
NHM workers did not receive salary for two months
झज्जर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा होने लग गया है। घर का खर्च चलाना भी मुश्किल होने लगा है।
विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगभग 650 कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन पिछले दो माह जुलाई व अगस्त माह का वेतन कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला है। इसके चलते एनएचएम कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मियों ने बताया कि लंबी हड़ताल के चलते अधिकारियों ने उनकी हाजिरी अगस्त माह की भेजने से इंकार कर दिया था। इसके चलते अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच स्थिति ठीक नहीं हो रही थी। अब दोनों पक्षों ने बातचीत से मामला सुलझा लिया है और अधिकारी भी उनकी हाजिरी भेजने को तैयार हो गए हैं। इस मामले में अंतिम फैसला मुख्यालय की तरफ से लिया जाना है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही एनएचएम कर्मचारियों को उनका वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन


22 दिन तक चली थी हड़ताल
एनएचएम कर्मचारियों ने जुलाई माह में अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की थी। यह हड़ताल 17 अगस्त तक लगातार 22 दिन तक चली थी। एनएचएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण 22 दिन के बाद कर्मचारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एनएचएम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने का मामला अकेले झज्जर जिले का नहीं बल्कि दूसरे जिलों का भी है। यह मुख्यालय के अधीन का मामला है।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed