फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NHM's 522 employees strike from today, health services will crumble

एनएचएम के 522 कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल आज से, चरमराएंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 30 Jun 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
NHM's 522 employees strike from today, health services will crumble
झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल वीरवार की सुबह शुरू हो जाएगी। जिले के 37 सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। डाटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर एएनएम, ईएनटी, स्टाफ नर्स और एंबुलेंस चालक तक एनएचएम के कर्मचारी हैं। जिले में 522 एनएचएम कर्मचारी कार्यरत हैं। अगर ये सभी हड़ताल पर चले गए तो अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो जाएंगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि नियमित कर्मचारियों के सहारे काम चलाया जाएगा। जिले में तीन सामान्य अस्पताल, 28 प्राथमिक सामुदायिक केंद्र व 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें छह सीएचसी व तीन सामान्य अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं भी चलती हैं। एनएचएम कर्मचारियों ने वीरवार व शुक्रवार को हड़ताल के लिए सीएमओ को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान अरुण वर्मा का कहना है कि उनकी लंबित मांगें सरकार की ओर से काफी दिनों से नहीं मानी जा रही है। इसके चलते एनएचएम कर्मचारियों में आक्रोश है। वे दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के दौरान सरकार को चेताना चाहते हैं कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल हो सकती है। वर्मा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों के बायलॉज को सरकार खत्म करना चाहती है। इसका विरोध कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा है। उनकी वेतन विसंगतियां हैं। सरकार वेतन विसंगतियों को दूर कर कर्मचारियों को राहत प्रदान नहीं कर रही है। सातवें पे कमीशन का फायदा एनएचएम कर्मचारियों को भी सरकार की ओर से देना चाहिए। वहीं एनएचएम कर्मचारियों का वेतन कम करने की बात कही जा रही है। उन्हें आर्थिक तौर पर परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि पिछली हड़ताल के दौरान उनका वेतन काटा गया था जो अब तक नहीं मिला है। जबकि अन्य विभागों में हड़ताल करने वाले कर्मचारियों का वेतन पूरा दे दिया जाता है।
विज्ञापन

- वर्जन
अगर सभी एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में नियमित कर्मचारियों के सहारे ही काम चलाया जाएगा। - डॉ संजीव मलिक, नोडल अधिकारी, एनएचएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जानेे से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिए नियमित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। विभाग का प्रयास रहेगा स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी प्रकार से प्रभावित न हों। - डॉ जयमाला,सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed