फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Newly married woman commits suicide by hanging herself

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 29 Aug 2024 06:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman commits suicide by hanging herself
बहादुरगढ़। गांव लाडपुर में करीब चार महीने पहले विवाह के बंधन में बंधी एक नव विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति व अन्य परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत के आधार पर बादली थाना पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान करीब 21 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है। रजनी गांव ढाकला की बेटी थी और गत 25 अप्रैल 2024 को उसकी शादी लाडपुर निवासी रितेश के साथ हुई थी। मंगलवार को रजनी का शव घर में फंदे पर लटका मिला।मायके पक्ष ने उसकी मौत पर सवाल खड़े किए और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। भाई गोलू का कहना है कि बहन की शादी में अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन दामाद रितेश व अन्य ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। आए दिन रजनी को गाड़ी और दहेज के लिए दबाव बनाया जाता था। गत 11 जून को रजनी को मारपीट कर मायके भेज दिया गया था। इसके बाद 27 जून को रजनी की सास उसे लेने घर आई और बाइक का जिक्र किया तो हमने 20 हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद 20 जुलाई को फिर से उन्होंने रजनी के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।26 अगस्त को बहन का हमारे पास फोन आया कि ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं और मंगलवार 27 अगस्त को हमें रजनी की मौत की सूचना मिली। रजनी को मारकर फंदेपर लटकाया गया है। पुलिस ने इस शिकायत पर रितेश, उसकी मां और मामा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। रजनी की मौत से उसके परिजन आहत हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed