फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   New water booster approved for Sector-99A

सेक्टर-9/9ए के लिए नया वाटर बूस्टर मंजूर

Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
New water booster approved for Sector-99A
बहादुरगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-9/9ए के लिए नया वाटर बूस्टर स्थापित करने की योजना को स्वीकृति दे दी है। यह बूस्टर बनने के बाद इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से संबंधित अधिकतर समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

नया वाटर बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना को मंजूरी मिलते ही वार्ड-14 से नगर पार्षद जसबीर सैनी ने बुधवार को एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विजय दहिया से मिलकर इस काम का टेंडर जल्द लगवाकर निर्माण कार्य आरंभ कराने की मांग की। दहिया ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही जल्द की जाएगी ताकि पंचकूला स्थित एचएसवीपी मुख्यालय से अनुमति लेकर टेंडर लगाया जा सके। उन्होंने कहा की प्राधिकरण भी इस बूस्टर को जल्द से जल्द बनाना चाहता है। इस काम में लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। दरअसल पुराने बूस्टिंग स्टेशन की जमीन मेट्रो यार्ड के लिए अधिग्रहीत हो जाने के बाद वह बूस्टर बंद कर दिया गया था। उसके बाद से करीब चार हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में पानी की समस्या रहती है। इस समस्या का समाधान नया बूस्टर स्थापित होने से ही हो सकता है। इसलिए वर्ष 2012 से सेक्टर-9/9ए के लिए नए बूस्टर की मांग की जा रही थी। जसबीर सैनी ने इसके लिए मुख्यमंत्री, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, तत्कालीन विधायक नरेश कौशिक और प्राधिकरण के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन देकर बूस्टर बनवाने की मांग की थी। मंजूरी मिलने के बाद सैनी ने कहा कि इस काम में देरी तो हुई, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। आखिर जनता की समस्या को सरकार ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed