{"_id":"6750b70c547f0751360f5f39","slug":"new-rate-registery-start-in-badli-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-111453-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नए रेट से शुरू हुई रजिस्ट्ररी, बुधवार को कटे 38 टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नए रेट से शुरू हुई रजिस्ट्ररी, बुधवार को कटे 38 टोकन
Thu, 05 Dec 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
बादली। तहसील में नए रेट कलेक्टर रेट रजिस्ट्ररी शुरू हो गई है। पहले दिन कुल 388 टोकन लिए गए है। सुबह से ही तहसील में रजिस्टरी के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया क्योंकि दो दिन से नए रेट अपडेट नहीं होने के चलते जमीन संबंधी रजिस्ट्ररी नहीं हो सकी थी।
सरकार की ओर से कलेक्टर रेट बढ़ा दिए गए हैं। गांवों के रेजिडेंशियल और रिहायशी एरिया में 10 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं जबकि मॉडल इकोनोमिक टाऊनशिप (एमर्ईटी) में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। नए रेट के अनुसान गांव फतेहपुर, याकूबपुर, सौंधी, बीड दादरी, श्योजीपुरा और दादरी तोए के एमईटी के अधीन आने वाले औद्योगिक, रिहायशी और कमर्शियल एरिया में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इन गांवों में लाइसेंस प्लाट विकसित किए जा रहे हैं। पहले 6600 रुपए प्रति गज रेट था वहीं अब 8300 रुपए प्रति गज के रेट निर्धारित किए गए हैं। जबकि नंगला, निमाना, श्योजीपुरा, याकूबपुर, गुभाना, माजरी, एमपी माजरा, बाढ़सा और बादली में 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ा दिए हैं। इसी प्रकार से लोहट, लुकसर, गंगड़वा, खेड़का ईस्माईलपुर, गोयला कलां, देवरखाना, दरियापुर, देशलपुर, बुपनियां और सौंधी सहित तहसील के सभी अन्य गांवों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। तहसीलदार अजय कुमार का कहना है कि नए रेट के हिसाब से रजिस्टरी शुरू हो गई है।