फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   new panchayat raj members will take oath on tommorrow

जिला में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ आज : डीसी

Fri, 02 Dec 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
new panchayat raj members will take oath on tommorrow
झज्जर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि तीन दिसंबर को शपथ लेंगे। पंच-सरपंच को संबंधित गांव के ग्राम सचिवालय, स्कूल या फिर अन्य सार्वजनिक स्थल पर ग्राम संरक्षक अधिकारियों द्वारा शपथ दिलवाई जाएगी। पंचायत समिति सदस्यों को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय और जिला परिषद सदस्यों के लिए लघु सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को अपना संदेश देंगे। झज्जर जिला के माछरौली खंड में एडीसी सलोनी शर्मा, मातनहेल में डीएमसी जगनिवास, झज्जर में एसडीएम रविंद्र कुमार, बहादुरगढ़ में एसडीएम अनिल कुमार, बादली में एसडीएम विशाल कुमार, बेरी में एसडीएम रविंद्र मलिक, साल्हावास में सीटीएम परवेश कादियान पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। वहीं जिला परिषद सदस्यों को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में तीन दिसंबर की सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed