फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   New currency, cash not found in Bank and ATM, Jhajjar

नकदी निकासी की लिमिट खत्म फिर भी बैंकों में पहुंचे 14 करोड़ रुपये

Wed, 30 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
New currency, cash not found in Bank and  ATM, Jhajjar
नोटबंदी - फोटो : bureau

आरबीआई द्वारा भले ही कैश निकालने की लिमिट खत्म कर दी हो, लेकिन बैंक में जो कैश पहुंच रहा है, वो उसी लिमिट मेें हैं। इसके चलतेे अब ग्राहकों को हाल-फिलहाल में कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही।

विज्ञापन


कैश निकासी की लिमिट खत्म होने की घोषणा के बाद मंगलवार को बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन कैश की उपलब्धता ने सभी को निराश किया। 9 नवंबर से अब तक कोई दिन ऐसा नहीं रहा, जब कैश सवा 15 करोड़ रुपये से ज्यादा जिले के बैंकों में आया हो। निकासी पर लिमिट की रोक खत्म होने के बाद लोग मंगलवार को उम्मीद कर रहे थे कि अब कैैश ज्यादा मात्रा में बैंकों में आएगा, लेकिन मंगलवार को भी केवल 14 करोड़ रुपये ही बैंकों में पहुंचे।
विज्ञापन


निकासी की सीमा हटाने की सूचना जैसे ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची तो मंगलवार को बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन लोगों को वही पहले के दिनों वाले हालात से गुजरना पड़ा। बैंक अधिकारियों ने सुबह ही ग्राहकों के सामने स्पष्ट कर दिया था कि आरबीआई द्वारा भले ही लिमिट खत्म कर दी गई है, लेकिन बैंकों में ज्यादा पैसा नहीं आया है। वहीं कुछ बैंकों ने अपने ग्राहकों को चार हजार रुपये दिए तो कुछ ने अपने उपभोक्ताओं को 10 हजार रुपये तक भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वैप मशीनों की भी नहीं डिमांड
नोटबंदी के बाद जिस प्रकार के क्षेत्र में हालात बने हुए हैं, उससे उम्मीद लगाई जा रही थी कि कैशलेस ट्रांजेक्शन अब ज्यादा चलन में आएगी, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। मिडल क्लास बाजार में अब भी स्वैप मशीनें नजर नहीं आ रही हैं। वहीं लीड बैंक पंजाब नेशनल बैंक में भी 9 नवंबर से अब तक कोई डिमांड स्वैप मशीन के लिए किसी भी प्रतिष्ठान मालिक द्वारा नहीं की गई है।

नहीं आए हैं 500 के नए नोट
जिले के बैंकों में अभी तक 500 का नया नोट नहीं आया है, जिसके चलते 2 हजार रुपये का नया नोट भी लोगों के लिए आफत बना हुआ है। पुराने नोटों की तरफ इसे भी खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण स्वीकारा नहीं जा रहा। इसके चलते आम आदमी को खासी तकलीफ उठानी पड़ रही है। जिले के बैंकों में अगले कुछ दिनों तक 500 के नए नोट आने की उम्मीद भी नहीं जताई जा रही है।


नकदी निकासी की लिमिट खत्म कर दी गई है, लेकिन मंगलवार को केवल सवा 14 करोड़ रुपये ही मिले। वहीं 500 का नया नोट भी अभी जिले में नहीं आया है, जिसके चलते बैंक प्रबंधनों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
एलडी शर्मा, एलडीएम, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed