फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   new bus stant jhajhar, jhajhar choks, jhajhar/Bahadurgrah

सुनसान पड़े रहने वाले चौकों पर बढ़ी चहल-कदमी

Sun, 10 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
new bus stant jhajhar, jhajhar choks, jhajhar/Bahadurgrah
people - फोटो : Bureau

 नया बस अड्डा शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर बनाए जाने पर भले ही पुराने बस अड्डा क्षेत्र के दुकानदार कामकाज ठप्प होने की बात कह रहे हो, लेकिन सच्चाई यह है कि बस अड्डा शहर से दूर जाने पर शहर की रौनक बढ़ी है। शहर के उन चौक-चौराहों पर भी काफी संख्या में लोग खड़े रहते है, जहां एक या दो व्यक्ति भी दिखाई नहीं देते थे। शहर के छिकारा चौक, भगत सिंह चौक, जहांआरा बाग स्टेडियम मोड़, धौड़ चौक, सरकुलर रोड सहित तमाम चौक-चौराहों पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही रहते है, क्योंकि बस अड्डा रोहतक रोड पर शहर से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर बना है।

विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली, सोनीपत, बादली, गुड़गांव, दादरी, कोसली, बहूझोलरी सहित अन्य रूटों पर जाने वाले लोग बस स्टैंड जाने की बजाए, चौक-चौराहों पर ही बसों का इंतजार करते है। ऐसे में इन चौक- चौराहों पर रौनक बढ़ गई। साथ में रोजगार भी बढ़ा है। काफी संख्या में रेहड़ी वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की रेहड़ियां लगाते है, जबकि जहांआरा बाग स्टेडियम मोड़ पर तो पूरा बाजार सा ही बन गया है। ऐसे में शहर में चहल-कदमी बढ़ी है और पूरे शहर के चौक-चौराहों पर रौनक दिखाई देती है। जिसके चलते झज्जर शहर भी बड़ा-बड़ा सा प्रतीत होने लगा है। स्थानीय निवासी रमेश, संजय कहते है कि पहले सिर्फ अंबेडकर चौक और रावतुलाराम चौक पर ही भीड़ दिखाई देती थी और रेहड़ी आदि भी वहीं लगती थी, लेकिन अब पूरे शहर के चौक-चौराहों की रोनक बढ़ी है। किसी भी समय देखो, चाहे दोपहर में या फिर शाम या अलसुबह विभिन्न चौक-चौराहों पर चहल-कदमी होती है। ऐसा देखकर अच्छा लगता है कि शहर विकसित होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed