फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nehru College receives 1,383 applications; first merit list to be released on June 27.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में आए 1383 आवेदन, 27 जून को आएगी पहली मेरिट लिस्ट

Sat, 13 Jun 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Nehru College receives 1,383 applications; first merit list to be released on June 27.
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में यूजी कक्षाओं की 1200 सीटों के लिए शुक्रवार शाम तक 1383 आवेदन किए गए हैं। यह जानकारी जनसंचार विभागाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने दी। विभिन्न कॉलेजों में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है।
विज्ञापन

इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 632, बीसीए की 80 सीटों के लिए 218, बीबीए की 80 सीटों के लिए 128, बीकॉम की 140 सीटों के लिए 135, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए 102, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों के लिए 115 और बीएससी गणित की 40 सीटों के लिए 53 आवेदन किए हैं। ऑनलाइन फार्म में संशोधन 17 जून तक कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन वेरिफिकेशन 22 जून तक
दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 22 जून तक होगी। ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं है। यदि कोई ऑब्जेक्शन होगा तो एसएमएस से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना मिल जाएगी। आवेदक को ऑब्जेक्शन दूर करके ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन करना होगा। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी होगी ताकि कोई आपत्ति हो तो उसे दूर कर दिया जाए। पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जून को आएगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 28 जून से 1 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी होगी जबकि फाइनल लिस्ट 3 जुलाई को आएगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे 4 से 7 जुलाई तक फीस भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



9 जुलाई से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग
पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिलों के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिंलिंग 9 जुलाई से शुरू होगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 10 जुलाई से दोबारा खुलेगा तथा 11 जुलाई से 17 जुलाई तक 100 रुपए लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 18 जुलाई से 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त फीस लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed