{"_id":"6488ce6126313796f509d7b2","slug":"neha-won-gold-medal-in-asian-wrestling-championship-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-878-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में नेहा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में नेहा ने जीता स्वर्ण पदक
Wed, 14 Jun 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। किर्गिजस्तान के बिश्केक में चल रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की 16 वर्षीय पहलवान नेहा सांगवान ने अंडर 17 आयुवर्ग के 57 किलो भारवर्ग में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है। अपने दादा की प्रेरणा से कुश्ती के क्षेत्र में विदेशी धरती पर नेहा डंका बजा रही है। बेटी की उपलब्धि पर परिवार और गांव को नाज है।
नेहा चरखी दादरी जिले के बलाली गांव के एक साधारण परिवार में जन्मी है। पिता 4 एकड़ जमीन के मालिक हैं। खेतीबाड़ी का काम करते हैं, जबकि मां अपना घरेलू कामकाज करती हैं। नेहा सांगवान ने दादा व पिता से विरासत में मिली कुश्ती में विदेशी धरती पर विरोधी पहलवान को जोरदार पटकनी देते हुए तिरंगे का मान बढ़ाया है। गौरतलब हो कि नेहा सांगवान के दादा करतार सिंह देहाती दंगलों के पहलवान रहे हैं। उनके पिता अमित कुमार भी राज्य स्तर के कुश्ती पहलवान रहे हैं। नेहा सांगवान ने बताया कि वे अपने दादा करतार सिंह, पिता अमित कुमार, दादी धनपति व मां मुन्नी को ही अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती हैं । उनका भाई मोहित भी अपनी बहन नेहा सांगवान के साथ पिछले तीन वर्षों से कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द में कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत ने लड़कियों के वर्ग में ऑल ऑवर जीतकर विदेशी धरती पर अपनी जीत का डंका बजाया है। पहलवान की उपलब्धि पर अपूर्वा एनर्जी के राजीव राव, बनीता, मनबर भंडारी, सरपंच कृष्ण कुमार, रामकिशन, रामपाल साहब, ब्लॉक समिति सदस्य अमित गहलावत, कोच कृष्ण लांबा व अन्य गण मान्य लोगों ने नेहा सांगवान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नेहा का उपलब्धियों भरा सफर
नई दिल्ली में 2018 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 40 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रांची में अप्रैल 2022 में आयोजित अंडर 15 ओपन नेशनल चैंपियनशिप 54 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जुलाई 2022 में बेहरीन में आयोजित अंडर 15 एशियन चैंपियनशिप में 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।अक्तुबर 2022 में रोहतक में आयोजित फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता था। नवंबर 2022 ग्रैंड प्रिक्स नेशनल गोंडा यूपी में आयोजित 58 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। मार्च 2023 सब जूनियर ओपन नेशनल चैंपियनशिप गोंडा यूपी में आयोजित 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मई 2023 ओपन एशियन चयन स्पर्धा पटियाला में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। जून 2023 किर्गिजस्तान के बिश्केक में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पाया स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।