फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neha Sangwan selected for Asian Wrestling Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए नेहा सांगवान चयनित

Sun, 09 Jun 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Neha Sangwan selected for Asian Wrestling Championship
पहलवान नेहा सांगवान।
साल्हावास। आईजी स्टेडियम नई दिल्ली में हुए एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल में कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की 17 वर्षीय पहलवान नेहा सांगवान अंडर 17 आयु वर्ग के 57 किलो भारवर्ग के लिए चयनित हुई हैं। अब वे जॉडर्न शहर के अम्मान में 22 जून से 30 जून तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

नेहा सांगवान के एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर व्यायामशाला में खुशी की लहर है। दरअसल नेहा सांगवान ने अपने परिवार की पहलवानी की परंपरा को तीसरी पीढ़ी में भी बरकरार रखा है। कुश्ती की शुरुआत नेहा के दादा करतार सिंह ने की थी। नायब सूबेदार से सेवानिवृत्त रहे हैं। वे अपने समय के जाने माने पहलवान रहे। वहीं नेहा के पिता अमित गांव के पूर्व सरपंच हैं और वे भी देहाती दंगल के नेशनल स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। उनके बाद नेहा ने कुश्ती शुरू की और कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन




पांच साल से ले रहीं हैं कृष्ण अखाड़ा में प्रशिक्षण

नेहा सांगवान कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द में पिछले 5 वर्ष से कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रही हैं। नेहा सांगवान ने बताया कि कृष्ण पहलवान की सार्थक मेहनत का ही परिणाम है कि वे निरंतर कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। नेहा चरखी दादरी जिले के बलाली गांव के एक साधारण परिवार में जन्मी है। पिता 4 एकड़ जमीन के मालिक हैं। खेतीबाड़ी का काम करते हैं जबकि मां अपना घरेलू कामकाज करती हैं। नेहा सांगवान ने बताया कि वे अपने दादा करतार सिंह, पिता अमित कुमार, दादी धनपति व मां मुन्नी को ही अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती हैं । उनका भाई मोहित भी अपनी बहन नेहा सांगवान के साथ पिछले तीन वर्षों से कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द में कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पहलवान बेटी की उपलब्धि पर राजीव राव, बनीता, मनबर भंडारी, सरपंच कृष्ण कुमार, रामपाल साहब, ब्लॉक समिति सदस्य अमित गहलावत, कोच देवेंद्र सनसनवाल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेहा का उपलब्धियों भरा सफर
- नई दिल्ली 2018 में राष्ट्रीय खेलों में 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक।
- रांची में अप्रैल 2022 में आयोजित अंडर 15 ओपन नेशनल चैंपियनशिप 54 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक।
- जुलाई 2022 में बेहरीन में आयोजित अंडर 15 एशियन चैंपियनशिप में 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक।
- अक्तूबर 2022 में रोहतक में आयोजित फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक।
- नवंबर 2022 ग्रैंड प्रिक्स नेशनल गोंडा यूपी में आयोजित 58 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक।
- मार्च 2023 सब जूनियर ओपन नेशनल चैंपियनशिप गोंडा यूपी में आयोजित 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक।
- मई 2023 ओपन एशियन चयन स्पर्धा पटियाला में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
- जून 2023 किर्गिजस्तान के बिश्केक में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पाया स्वर्ण पदक।
- मिर्जापुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में 2023 में नेहा सांगवान ने भारत कुमारी का खिताब जीता।
- श्याम कलां चरखी दादरी व सासरोली झज्जर में हरियाणा कुमारी किताब दो बार जीता।
- खेलो इंडिया यूथ गेम चेन्नई फरवरी 2023 में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed