फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neha Rani will represent India at the World Youth Festival in Russia

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहा रानी रूस में विश्व युवा महोत्सव में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Fri, 01 Mar 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Neha Rani will represent India at the World Youth Festival in Russia
बादली। सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रपति अवाॅर्डी नेहा रानी रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी करेगी। नेहा रूस के लिए रवाना हो गई है। अपने चयन पर नेहा ने वर्ल्ड फेस्टिवल की भारतीय नेशनल प्रिपेरटॉरी कमेटी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

नेहा रानी पिछले एक दशक से समाज सेवा का कार्य एवं सामाजिक मुद्दों पर कार्य कर रही है, जिसके लिए राष्ट्रपति अवाॅर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, जबकि राज्यपाल और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों की सरकारों की ओर से उन्हे सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त युवाओं का सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी है।
विज्ञापन

विश्व में महोत्सव 2024 पहली मार्च से 8 मार्च तक रूस में होगा। रूस रवाना होने से पहले नेहा ने बताया कि 5 अप्रैल 2023 को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने 2024 में विश्व युवा महोत्सव आयोजित करने के लिए एक डिग्री पर हस्ताक्षर किए थे। महोत्सव अंतरराष्ट्रीय युवा सहयोग विकसित विचारों व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए आयोजित किया जाता है जिसके लिए भारत द्वारा 360 व्यक्तियों के समूह को चयनित किया गया है। बता दें कि नेहा रानी ने समाज कार्य स्नातकोत्तर की पढ़ाई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से की है जबकि वर्तमान में रोहतक में भारतीय सांकेतिक भाषा की छात्रा है और भारत सरकार के अनेक कार्यक्रमों को आयोजित एवं सरकार की योजनाओं काे समाज तक पहुंचाने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed