फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   neha pilania golden punch in dubai

कजाकिस्तान की अशागुल को नेहा पिलानिया ने जड़ा स्वर्णिम पंच

Wed, 01 Sep 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
neha pilania golden punch in dubai
स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र के साथा नेहा पिलानियां। फाइल फोटो - फोटो : Jhjhar
दुबई में 21 से 31 अगस्त तक हुई जूनियर एवं यूथ एशियन चैंपियनशिप में युवा महिला बॉक्सिंग के 54 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा पिलानिया ने एक बार फिर से देश के लिए सोना जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कजाकिस्तान की खिलाड़ी अशागुल को 3-2 से पराजित करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। वह प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद बुधवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। जहां पर सम्मान के बाद वे रोहतक आएंगी। यहां बस स्टैंड के पास स्थित पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

नेहा झज्जर जिले के खानपुर खुर्द गांव की रहने वाली हैं। इससे पहले भी वह विदेशी धरती पर अनेक के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का मान बढ़ा चुकी हैं। पिता बलजीत सिंह ने बताया कि नेहा इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीत चुकी हैं। पिछले वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी होने पर बाल शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित कर चुके हैं। वह 26 जनवरी 2020 को परेड का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें हिसार छावनी में सेना की तरफ से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में नेहा हिसार छावनी में स्थित आर्मी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। भारतीय सेना में कार्यरत बलजीत सिंह का कहना है कि उनका असली सपना उस दिन पूरा होगा जब नेहा ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगी। फिलहाल वह रोहतक में प्रशिक्षण ले रही हैं। संवाद

 कजाकिस्तान की खिलाड़ी को गोल्डन पंच जड़ती नेहा पिलानियां। फाइल फोटो

कजाकिस्तान की खिलाड़ी को गोल्डन पंच जड़ती नेहा पिलानियां। फाइल फोटो- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed