{"_id":"65df9b453b659a6ed0000616","slug":"naveen-bunty-public-relations-in-mehandipur-daboda-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105843-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नवीन बंटी ने मेहंदीपुर डाबोदा में जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नवीन बंटी ने मेहंदीपुर डाबोदा में जनसंपर्क
Thu, 29 Feb 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पाटी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने बुधवार को मेहंदीपुर डाबोदा गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान किया। गांव में पहुंचने पर नवीन बंटी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दस सालों में विकास के इतने काम किए हैं जितने कांग्रेस 55 साल में भी नहीं कर पाई। ग्रामीणों को पार्टी की जनहितैषी विचारधारा व भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए नवीन बंटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। इस मौके पर गुलाब सिंह दलाल, प्रदीप सरपंच, राज सिंह, रामनिवास, रविंद्र, जयबीर, रामचंद्र, कालू, राजीव, धीरे, प्रकाश रामू, जोगिंदर, संते, सुरेश, बालू, कृष्ण, कपूर, रामकंवार, बलवान,जयबीर, विजय, बॉबी, नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन