{"_id":"68d847f908c0bd4feb0e3836","slug":"naugawan-in-folk-dance-and-talav-in-role-play-first-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-126636-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोक नृत्य में नौगावां तो रोल प्ले में तलाव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोक नृत्य में नौगावां तो रोल प्ले में तलाव प्रथम
Sun, 28 Sep 2025 08:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:18 AM IST
विज्ञापन
27jjrp04- डाइट माछरौली में आयोजित जिला स्तरीय उत्सव में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत-शि
- फोटो : samvad
झज्जर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में जिलास्तरीय रोल-प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया।
लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय उच्च विद्यालय नौगावां ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय उंटलोदा, तृतीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी को प्राप्त हुआ।
रोल-प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाव, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबाना और तृतीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी ने हासिल किया। विजयी टीमों को प्रशंसा-पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने शिरकत की।
कार्यक्रम प्रभारी राजीव देसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों की शीर्ष टीमों ने भाग लिया।
जिला समन्वयक निपुण डॉ. सुदर्शन पूनिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुतीकरण से यह सिद्ध कर दिया कि उनमें असीम प्रतिभा छिपी हुई है। कार्यक्रम में सुनील कुमार, भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार उपस्थित रहे।

27jjrp04- डाइट माछरौली में आयोजित जिला स्तरीय उत्सव में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत-शि- फोटो : samvad
विज्ञापन