फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   National Science Day celebrated in Nehru College

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Wed, 28 Feb 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 28 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
National Science Day celebrated in Nehru College
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर व्याख्यान देते हुए ​
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक सीवी रमन को याद किया गया और विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रारंभ शिक्षण संस्थान झज्जर की रसायन शास्त्र प्राध्यापिका डॉ. शीतल इसमें मुख्य वक्ता रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक सीवी रमन ने इसी दिन रमन प्रभाव की खोज की थी और उनको वर्ष 1930 में नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। मुख्य वक्ता डॉ. शीतल ने कहा कि विज्ञान के कारण ही हमारा जीवन सुगम हुआ है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण में इसका बहुत महत्त्व है। क्योंकि विज्ञान प्रत्यक्ष अनुभव पर आधारित होता है। उन्होंने स्पेक्ट्रोफोटोमेट्री के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी और स्पेक्ट्रोस्कॉपी के भागों तथा फोटोकेमिस्ट्री के बारे में समझाया। इस अवसर पर रसायन शास्त्र प्राध्यापक राकेश पसरीजा, प्राध्यापक संजीव कुमार, प्राध्यापिका डॉ. मीनाक्षी, रीना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed