{"_id":"67db208754203b7e9b0c23da","slug":"national-highway-will-be-illuminated-from-tikri-border-to-rohtak-1600-led-lights-will-be-installed-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113581-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टिकरी बॉर्डर से रोहतक तक नेशनल हाईवे होगा रोशन, लगेंगी 1600 एलईडी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टिकरी बॉर्डर से रोहतक तक नेशनल हाईवे होगा रोशन, लगेंगी 1600 एलईडी लाइट
Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : बहादुरगढ़ से गुजर रहा नेशनल हाइवे। संवाद
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टिकरी बॉर्डर से रोहतक तक के नेशनल हाईवे को जल्द ही रोशन कर दिया जाएगा। इस मार्ग पर 250 वॉट की 1600 से अधिक एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। लाइट लगाने के लिए एनएचएआई की ओर से टेंडर लगाया गया है। जल्द ही यह टेंडर एजेंसी को अलॉट करते हुए वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद पूरे मार्ग पर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पिछले लंबे अर्से से अंधेरे में डूब रहा था। अब इस पर जल्द ही रोशन हो जाएगी। एनएचएआई की ओर से करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि से 250 वॉट की 1600 से अधिक लाइट लगाई जाएंगी। यह लाइट 9 मीटर, 12 मीटर व 20 मीटर ऊंचे खंभे पर लगेंगी। 20 मीटर खंभे पर हाईमास्ट लाइट लगेंगी। वहीं, 9 व 12 मीटर खंभे पर सिंगल आर्म व डबल आर्म में लाइट लगाई जाएंगी। इसके बाद वाहन चालकों को आवागमन करने में काफी सुविधा होगी। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि 6 महीने में सभी लाइट लगा दी जाएंगी। ऐसे में टिकरी बॉर्डर से रोहतक तक मार्ग जगमग रहेगा। इन लाइटों को लगाने वाली एजेंसी ही पांच साल तक इनकी देखरेख करेगी। यदि लाइट खराब होती हैं तो उन्हें ठीक कराया जाएगा।
वर्जन
नेशनल हाईवे नंबर 9 पर जल्द ही एनएचएआई की ओर से लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 250 वॉट की 1600 से अधिक लाइट लगाई जाएंगी। यह सभी एलईडी लाइट होंगी। इसके लिए काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
-अमन, कंसलटेंट, एनएचएआई