{"_id":"65ecd687c2d0d7aa6c01ce44","slug":"nap-did-not-get-contractors-again-floated-tender-for-development-works-worth-rs-424-crores-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108576-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नप को नहीं मिले ठेकेदार, 4.24 करोड़ के विकास कार्यों के लिए फिर लगाए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नप को नहीं मिले ठेकेदार, 4.24 करोड़ के विकास कार्यों के लिए फिर लगाए टेंडर
Sun, 10 Mar 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद को शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए एक बार फिर से आठ विकास कार्यों के लिए टेंडर आनलाइन किए हैं। यह अब 15 मार्च को खोले जाएंगे। इन कार्यों की राशि 4 करोड़ 24 लाख 53 हजार रुपये की है। इसमें दो बड़े टेंडर शामिल हैं, इनमें 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्य होने हैं। इसमें सीसी गली और नालों का निर्माण कार्य शामिल है। इससे पहले भी नगर परिषद ने इन विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए थे, लेकिन किसी फर्म के न आने या निर्धारित नियम अनुसार फर्में नहीं आने के कारण अब इनको दोबारा लगाया गया है। नगर परिषद को उम्मीद है कि इस बार एक से अधिक फर्म आएंगी और टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
इन कार्यों के दोबारा लगाए गए टेंडर
सैन धर्मशाला नजदीक सैन भगत शिव मंदिर नारायण धाम तलाव रोड में हाल निर्माण पर 5 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार खटीक धर्मशाला वार्ड नंबर-16 में विकास कार्य पर 7 लाख 2 हजार रुपये, सैन धर्मशाला नजदीक पार्क तलाव रोड पर 10 लाख 98 हजार, वार्ड नंबर-4 में किचन कम स्टोर रूम का निर्माण पर 3 लाख 70 हजार रुपये, धानक कम्युनिटी सेंटर पर 5 लाख रुपये, वार्ड नंबर-15 में धर्मबीर आटा चक्की से रहणिया रोड आनंद मोहन स्कूल तक नालियों का निर्माण पर 8 लाख 61 हजार रुपये, कच्चा सुर्खपुर रोड के दोनों तरफ नालों का निर्माण पर एक करोड़ 80 लाख 22 हजार रुपये और वार्ड नंबर-15 मुख्य रहणिया रोड पर नाले व सीसी रोड के निर्माण पर 2 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
वर्जन
शहर में विकास कार्य कराने के लिए टेंडर लगाए गए थे, लेकिन कुछ टेंडर में आवेदन नहीं आए तो कुछ में एक ही आवेदन आया। इसलिए उनके दोबारा टेंडर लगाए गए हैं।
- मनदीप दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर