फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh Rathi murder case, Abhay Chautala said CBI investigation should be led by High Court judge

नफे सिंह राठी हत्याकांड: श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़; अभय चौटाला बोले- हाईकोर्ट के जज की अगुवाई में हो CBI जांच

Mon, 04 Mar 2024 03:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Mar 2024 03:28 PM IST
सार

बहादुरगढ़ में राठी फार्म पर नफे सिंह राठी की तेहरवीं की रस्म का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
Nafe Singh Rathi murder case, Abhay Chautala said CBI investigation should be led by High Court judge
नफे सिंह राठी की शोकसभा में पहुंचे अभय चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और दो बार विधायक रह चुके नफे सिंह राठी को श्रद्धांजलि देने के लिए बहादुरगढ़ में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान इनेलो महासचिव अभय चौटाला शोकसभा में पहुंचे। यहां उन्होंने नफे सिंह राठी को पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि और परिवार को सांत्वना भी दी। अभय सिंह चौटाला  ने कहा कि नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई को करनी चाहिए। इसके लिए वह जल्द ही हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे। उनका कहना है कि सीबीआई को सरकार यह केस कब ट्रांसफर करेगी। इसके लिए भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


चौटाला का कहना है कि हमें सरकार पर भरोसा नहीं है कि सरकार इस मामले में परिवार को न्याय दिला पाएगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि सरकार नफे सिंह राठी को मरवाने वाले लोगों को पुलिस कब गिरफ्तार करेगी। चौटाला का कहना है कि नफे सिंह राठी को मारने वाले तो केवल शूटर हैं। उन्होंने सिर्फ पैसे लेकर नफे सिंह राठी का मर्डर किया है। नफे सिंह राठी की हत्या सरकार की साजिश है और सरकार के साथ-साथ भाजपा के स्थानीय नेता इसके दोषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला का कहना है कि वे आज डीसी और एसपी से भी इस मामले में बात करेंगे कि आखिर पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है। उनका कहना है कि अगर पुलिस जांच से वे संतुष्ट नहीं हुए तो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बड़ा फैसला लेंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस जांच किस तरह से आगे बढ़ती है।

सुनैना चौटाला बोलीं नफे सिंह राठी का इस तरह से जाना बड़ा ही दुखदाई

इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला और रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा ने स्वर्गीय नफे सिंह राठी को श्रद्धांजलि दी। सुनैना चौटाला का कहना है कि नफे सिंह राठी का इस तरह से जाना बड़ा ही दुखदाई है। वहीं सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि नफेसिंह राठी हत्या कांड की जांच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीबीआई को सौंपी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस मामले की जांच आगे बढ़ेगी।

स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली

दूसरी और नफे सिंह राठी और उनके सहयोगी जयकिशन दलाल हत्याकांड में स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा पुलिस को साथ लेकर गोवा से दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी दिल्ली की साउथ वेस्टर्न रेंज स्पेशल सेल पुलिस में डीसीपी मनोज की सुपरविजन में एसीपी संजय दत्त और इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर दो शूटर सौरभ और आशीष उर्फ बाबा को गोवा के एक होटल से अरेस्ट किया है। इस हत्या में शामिल शूटरों पर हरियाणा पुलिस ने एक एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। दिल्ली स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम को शूटरों के बारे के सूचना मिली थी। जिसे दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस के साथ साझा किया और एक ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनो शूटरों को पकड़ा।

25 फरवरी को हुई थी नफे सिंह राठी की हत्या

बताया जा रहा है कि लंदन भाग चुके गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कहने पर नफेसिंह राठी हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। गैंगस्टर नंदू ने पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जिम्मेदारी ले ली थी। फ्लाइट के जरिये दोनो शूटरों को दिल्ली लाया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टी-1 टर्मिनल से कड़ी सुरक्षा में दोनों शूटरों को बहादुरगढ़ लाया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि नफे सिंह राठी की हत्या की वारदात को 25 फरवरी के दिन की गई थी।

तभी से हरियाणा पुलिस को 8 टीमें इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इस हत्याकांड के 2 शूटर अभी भी फरार है। उनको गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गुवाहाटी में छानबीन कर रही है। हरियाणा सरकार इस हत्याकांड केस की जांच सीबीआई द्वारा कराने की मंजूरी पहले ही दे चुकी है। एक बड़ा सवाल अभी भी पुलिस के लिये पहेली बना हुआ है कि आखिर इस हत्याकांड के पीछे की मुख्य वजह क्या थी और अगर ये कॉन्ट्रैक्ट किलिंग है तो इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है। पकड़े गए शूटरों से पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed