फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh Rathi murder: Abhay Chautala said - did not get security even after asking

अभय चौटाला बोले: हमले की आशंका जताते हुए नफे सिंह राठी ने मांगी थी सुरक्षा, सरकार ने की राजनीति

Sun, 25 Feb 2024 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 08:17 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है, वहीं आप के प्रदेश अध्यक्ष ने भी भाजपा को घेरा है। 

विज्ञापन
Nafe Singh Rathi murder: Abhay Chautala said - did not get security even after asking
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह जी हमारे बीच नहीं रहें। उन पर हुए कायराना हमले से पूरा इनेलो परिवार स्तब्ध है, नफे सिंह हमारी पार्टी ही नहीं हमारे परिवार का हिस्सा थे वो मेरे भाई समान थे।

विज्ञापन


नफे सिंह ने हाल ही में सीएम, गृहमंत्री, डीजीपी और कमिश्नर को खुद पर होने वाले हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उस समय तो सरकार ने राजनीति की और सुरक्षा नहीं दी। क्या सरकार इस में बराबर दोषी नहीं है? भगवान नफे सिंह जी की आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन


जल्द कार्रवाई के आदेश: विज
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है, "...मैंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है...घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा बोले- बेहद दुखद
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।


रणदीप सूरजेवाला ने साधा सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या की खबर से मैं स्तब्ध हूं। हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ये खट्टर-दुष्यंत सरकार का भयावह चेहरा है। लगातार हो रहे अपराध भाजपा जजपा के खोखले दावों की पोल खोल रहे हैं। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि तथा घायल हुए सुरक्षाकर्मियों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed