फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NA

इनेलो प्रदेश में 4200 किमी करेगी पदयात्रा : राठी

Mon, 06 Feb 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
NA
-फोटो 3 : सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो नेता नफे सिंह राठी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पटेल नगर स्थित उमराव फार्म में रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल का हलका कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की परिवर्तन पदयात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई। यह पद यात्रा पूरे प्रदेश में 4200 किलोमीटर चलेगी। रोजाना 15 से 20 किलोमीटर तक प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला यात्रा की अगुवाई करेंगे। यह जानकारी इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने दी।
राठी ने बताया कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू होने वाली इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए जीजान से जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की गलत नीतियों का खुलासा किया जाएगा। बहादुरगढ़ नगर परिषद के बारे में कहा कि नया बोर्ड बने छह माह से अधिक हो गया है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है। परिवार पहचानपत्र के माध्यम से लोगों के बीपीएल राशन कार्ड, बुढ़ापा, विधवा व दिव्यांग पेंशन को काट दिया गया है। जनता पर हाउस, प्रॉपर्टी व अन्य टैक्स का बोझ डाला जा रहा है। कई सड़कें टूटी हैं। सेक्टर-2, 6 व 7 समेत शहर व लाइनपार क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है। इनको बनाने के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया जा रहा है। अमृत योजना के नाम पर 100 करोड़ का घोटाला बहादुररगढ़ में हो रहा है। सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।
विज्ञापन

इस मौके पर इनेलो पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिन्हा, पप्पू कानोन्दा, पार्षद जितेंद्र राठी, पूर्व पार्षद शशि कुमार, पार्षद पति नरेंद्र राठी, डॉ. राजेंद्र व योगेंद्र राठी, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामनिवास सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed