फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   murder of youth, knife, one injured

चाकुओं से गोद कर एक युवक की हत्या, बीच बचाव करने आया युवक घायल

Sun, 18 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
murder of youth, knife, one injured
सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। रुडियावास गांव में शनिवार की रात को एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक सरसों की तूड़ी डालकर अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर जा रहा था। बीच रास्ते में कुछ युवकों ने उसे अपने घर के सामने रोक लिया और इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में युवक को ट्रैक्टर से खींचकर चाकुओं से गोद दिया। वहीं बीचबचाव करने आया एक अन्य युवक भी घायल हो गया। उसे भी घायल अवस्था में जमालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। रविवार की दोपहर बाद चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र ईश्वर निवासी रूडिय़ावास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र शनिवार की देर रात तूड़ी से भरा ट्रैक्टर खाली करने के बाद घर जा रहा था। इस दौरान गांव में बीच रास्ते हरिजन चौपाल के पास कुछ युवकों ने उसके ट्रैक्टर को रुकवा लिया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने धर्मेन्द्र पर चाकुओं से कई वार किए। घटना के दौरान ही धर्मेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बीचबचाव करने आए नवीन पुत्र जोरावर को भी चोटें लगी हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम घटना स्थल से सुबूत भी जुटाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी नरेश कुमार भी रात को ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी घटना स्थल का जायजा लिया और पुलिस थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने धर्मेन्द्र के ताऊ के लड़के ओमप्रकाश की शिकायत पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ भादसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अभी इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही सोनू व रमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के भाई मंजीत की दो साल पहले बाघोत गांव में मेले के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जबकि उसके पिता की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके परिवार में फिलहाल कमाने वाला केवल धर्मेंद्र ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल तक युवक की हत्या किस मामले को लेकर की गई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियों के घर के बाहर हत्या की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed