फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   murder, bank officer, jam, jhajjar

रोहतक रेंज से जांच के आश्वासन पर ग्रामीणों ने 12 घंटे बाद खोला जाम

Thu, 03 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
murder, bank officer, jam, jhajjar
बेरी/झज्जर। पांच अगस्त को गुरुग्राम से लापता होने के बाद दिल्ली की बवाना नहर में मिले गांव डीघल निवासी और यस बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट धीरज अहलावत के शव के मामले में बुधवार को अहलावत खाप के लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने इस मामले में प्रशासन पर कार्रवाई में लीपापोती का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे-71 ए जाम कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 9 बजे के अहलावत खाप के लोगों के अलावा गांव डीघल के ग्रामीण व मृतक धीरज के परिजन नेशनल हाईवे 71 पर पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां अवरोधक लगाकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। करीब 12 घंटे बाद एडीजीपी एवं रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। एडीजीपी ने खापों को आश्वासन दिया कि अब इस मामले की जांच रोहतक रेंज से करवाई जाएगी और करीब 20 दिन में जांच कर ली जाएगी। इसके बाद ही नेशनल हाईवे से टेंट उखाड़कर जाम खोला गया। इस दौरान झज्जर के उपायुक्त जितेंद्र कुमार भी जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भी ग्रामीणों व खाप प्रतिनिधियों को समझाया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंच अधिकारी
सुबह जाम लगाए जाने की सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो झज्जर डीएसपी राहुल देव, बेरी डीएसपी नरेश कुमार, बेरी एसडीएम रविन्द्र कुमार मौके पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने एक रणनीति के तहत डीघल टोल के पास पुलिस बल की मौजूदगी में टेेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। टेेंट के नीचे चारपाई डालकर हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक धीरज की मौत के मामले में उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह घरना स्थल से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन में हत्या का आरोप
धरने पर बैठे खाप के नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही धीरज की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो अन्य खापों के साथ मिलकर जिले की चारों तरफ की सड़कों को जाम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों के साथ धरनास्थल पर बैठे धीरज के परिजनों ने धीरज की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगाया। आरोप है कि धीरज की हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर की गई है। उनका यह भी कहना था कि धीरज के लैपटॉप से पता चलता है कि उसका अपने दोस्त के साथ लेनदेन था। उसी के चलते धीरज की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। इस दौरान अन्य खापों को भी सूचना दी गई तो दहिया, गुलिया व देशवाल खाप के प्रतिनिधि भी जाम स्थल पर पहुंच गए थे।
कहा, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो खापों को गुरुग्राम की सड़कों तक पहुंचने में देरी नहीं लगेगी
खाप के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो खापों को गुरुग्राम की सड़कों तक पहुंचने में देरी नहीं लगेगी। दिन में चरखी दादरी के एसपी बलवान सिंह राणा जाम स्थल पर पहुंचे, ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण एक बात पर अड़े हुए थे, जब तक धीरज अहलावत के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक जाम नहीं खोलेेंगे, एसपी बलवान सिंह राणा ने ग्रामीणों से 30 से 45 दिन का समय मांगा मामले की जांच करवाने के लिए लेकिन इस बात को लेकर भी ग्रामीण राजी नहीं हुए।

टोल कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान
नेशनल हाईवे पर स्थित डीघल टोल पर जाम लगाने के बाद लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। टोल प्लाजा मैनेजर दलेल सिंह ने बताया कि सुुबह करीब पौने 9 बजे से जाम लगने के कारण टोल बंद पड़ा है और शाम 8 बजे तक भी टोल बंद पड़ा रहा। जिससे टोल कंपनी को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
वर्जन
एडीजीपी ने वीरवार को प्रतिनिधियों को बुलाया है। उसके बाद वे इन लोगों से बातचीत कर जांच शुरू करवाएंगे। इस आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया है।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed