फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   murder and loot not found

होटल पर हत्या व लूट का नहीं लगा सुराग

Fri, 15 Jan 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Fri, 15 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव डाबोदा में होटल के चौकीदार मोनू की गोली मारकर हत्या और लूट के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस के अनुसार उनकी कई टीमें वारदात को ट्रेस करने में जुटी हुई है।




थाना सदर पुलिस ने अपराधियों की हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। रात के समय पुलिस होटल के आसपास स्पेशल निगरानी रख रही है। बता दें कि मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे कार सवार तीन युवक मलिक होटल पर पहुंचे और उन्होंने यहां से दो बार खाना पैक कराया।
विज्ञापन




इसके लिए उन्होंने 320 रुपये की अदायगी भी की। लेकिन इसके बाद वे फिर से तीसरी बार यहां आए और उन्होंने होटल संचालक शीलकंवार से पिस्तौल के बल पर पांच हजार देने के लिए दबाव डाला। इसी बीच विवाद बढ़ता देखकर जब चौकीदार ने  युवक को टोका और उसे पकड़ना चाहा तो मौका पाकर हथियार लिए युवक ने उस पर गोली दाग दी थी। जिसमें मोनू की मौत हो गई थी। यही नहीं बाद में संचालक से कार सवार युवक 13 हजार रुपये लूटकर फरार भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed