{"_id":"61d4aad3b953d65cc356b29a","slug":"municipality-started-action-against-encroachment-bahadurgarh-news-rtk6348389154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने शुरू की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने शुरू की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। नगर पालिका ने बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई फिर शुरू कर दी है। मंगलवार को नपा अधिकारियों ने बादली के बाजार का निरीक्षण करने के बाद दुकानदारों को दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाने के निर्देश जारी किए। चेतावनी दी गई कि दुकानों के बाहर सामान रखा गया तो नपा सारा सामान जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नपा की टीम ने दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों को कोरोना नियमों के पालन के लिए भी जागरूक किया। नपा अभियंता ब्रजेश हुड्डा ने बताया कि सड़क पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही हैं। दुकानों के बाहर सामान रखा जाता है जिससे अतिक्रमण बढ़ने लगा है। अतिक्रमण के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसी को देखते हुए दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी गई है। दुकानदार निश्चित सीमा में ही सामान रख सकते हैं जिससे आवागमन बाधित न हो।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि दुकानदारों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए आगाह किया गया है। दुकानों के बाहर कोविड नियम अंकित करना जरूरी है। ग्राहकों को कोविड नियमों के पालन के लिए दुकानदार प्रेरित करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।