फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Municipal council sanitation workers staged a broom protest over pending demands

Jhajjar-Bahadurgarh News: लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन

Fri, 14 Jun 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 14 Jun 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal council sanitation workers staged a broom protest over pending demands
बहादुरगढ़। लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाडू प्रदर्शन कर रोष जताया। इससे पहले सभी सफाई कर्मचारी इंद्रा पार्क में एकत्रित हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन इंद्रा पार्क से शुरू होकर रेलवे रोड, लाल चौक व रोहतक दिल्ली-रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला के माध्यम से निकाय मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता राजपाल ने कहा सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 20 जून को जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। 23 जून को हरियाणा के निकाय मंत्री सुभाष सुधा के आवास कुरुक्षेत्र में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का डेपुटेशन मीटिंग करेगा। जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़ ने कहा कि अगर फिर भी हमारी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश में बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा। इसकी जिम्मेवारी हरियाणा की भाजपा सरकार की होगी। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि हरियाणा में पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों में कार्यरत अनुबंध, हरियाणा कौशल रोजगार निगम वर्क आउटसोर्स व अन्य सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का किया जाए। क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में सफाई कर्मचारी, सीवर मैन, तृतीय व चतुर्थी श्रेणी के कर्मचारियों के पद सृजित कर नियमित भर्ती की जाए। संघ द्वारा 23 अक्टूबर 2023 को दिए गए 24 सूत्रीय मांगों का बातचीत से जल्द से जल्द समाधान किया जाए। पे रोल सभी सफाई कर्मचारियों को 4000 जोखिम भत्ता दिया जाए। आउटसोर्सिंग ठेके पर लगे सभी कर्मचारियों को रोल पर किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए और नई पेंशन स्कीम को रद्द किया जाए। फायर विभाग को वापस निकाय विभाग में शामिल किया जाए। प्रदर्शन में इकाई सचिव कुलदीप, अमित, लीलाराम, राजेश, सरोज, उषा, पिंकी, सुनीता बामडोली, अजय, सोनू, संदीप, सुनीता, सुशीला, मुनिया दरोगा, वेदपाल दरोगा, सतबीर दरोगा, नंदराम दरोगा, राजकुमार दरोगा, बिमला, प्रमिला, शकुंतला, मोनिका, संजय, सुनील, मनोज, राकेश, सुभाष, अमित इस मीटिंग में अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed