{"_id":"92abb6b0c5f0aa81f7dec58b7ddcbbb9","slug":"muncipal-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव सिंबल पर और चेयरमैन का सीधा कराने पर विचार : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव सिंबल पर और चेयरमैन का सीधा कराने पर विचार : धनखड़
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में प्रस्तावित निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ने और चेयरमैन का चुनाव सीधे कराने पर भाजपा सरकार विचार कर रही है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर उनके बयान कि भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़ती तो सामने आ जाती असलियत को लेकर पलट वार किया। कहा कि हुड्डा सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करती रही है।
विज्ञापन
मंत्री धनखड़ ने इससे पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बंद कमरे में जिला परिषद एवं पंचायत समिति के नव निर्वाचित सदस्यों की बैठक ली। इसमें चेयरमैन बनाने को लेकर जिला पार्षदों एवं पंचायत समिति सदस्यों की राय जानी गई। वे करीब आधा घंटा विचार-विमर्श के बाद बाहर निकले और पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
पार्षदों की बैठक में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने उनको बैठक में आमंत्रित किया था और वे इसमें शामिल होकर उनसे मिले हैं। चुनाव में अधिकतर भाजपा समर्थित या समर्पित जीते हैं। उनकी राय से आगे कदम उठाया जाएगा।
धनखड़ ने पूर्व सीएम हुड्डा पर पलट वार किया। पंचायती चुनाव पर बीजेपी के उम्मीदवार जीते जाने पर हुड्डा ने कहा था कि भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा अपने सिंबल पर चुनाव जीतती तो असलियत सामने आ जाती।
झज्जर बीजेपी के जिलाध्यक्ष का चुनाव जल्द
मंत्री ने इस पर कहा कि हुड्डा सरकार ही प्रदेश की जनता को गुमराह करती थी। ये उनकी यह पुरानी नीति रही है। धनखड़ ने कहा कि जल्द ही झज्जर बीजेपी के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।
हमारी सरकार में पारदर्शिता से काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव पर पार्टी सिंबल पर लड़ने और चेयरमैन का चुनाव सीधे कराने पर विचार किया जा रहा है।