फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mukesh murder accused arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुकेश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 21 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Mukesh murder accused arrested
साल्हावास। हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शुभम निवासी झाड़ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया। पकड़े गए एक आरोपी को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर कुमार ने बताया कि युद्धवीर निवासी झाड़ली ने पुलिस में शिकायत दी थी कि महेश ने कंपनी की लेबर का टेंडर ले रखा है, जिसकी लेबर मुकेश के बनाए गए कमरों में रहती है। इसी रंजिश को मन में रखते हुए मुकेश की हत्या की गई है। 10 अप्रैल 2024 की शाम को उनको जेके सुपर पार्किंग के सामने अपने खेत में काम कर रहे थे तो ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने बनी पार्किंग में कुछ झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह और जयदीप मौके पर पहुंचे तो हमने देखा कि कुछ व्यक्ति अपने हाथ में हथोड़ा डंडा व लोहे की रोड लिए हुए हैं। आरोपियों ने मुकेश को देखते ही उस पर लोहे कि राड और हथौड़ों से हमला कर दिया और उसको वहीं पर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मुकेश को वह इलाज के लिए ले गए तो उसकी मृत्यु हो गई। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शुभम निवासी झाड़ली के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed