फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mud filled Haiwa crushed the innocent child, death

मिट्टी से भरे हाइवा ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत

Fri, 29 May 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बादली (बहादुरगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला बादली (बहादुरगढ़) Updated Fri, 29 May 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन

पेलपा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक मासूम बच्ची की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने रोष स्वरूप पेलपा-सौंधी रोड पर जाम लगा दिया और मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया।

विज्ञापन


बाद में डीएसपी सुधीर कुमार ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पेलपा सौंधी मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा।

गांव पेलपा के निवासी बलराज की 3 वर्षीय बेटी निधि अपने घर की ओर जा रही थी तो सड़क पर तेज गति से आ रहे एक हाइवा ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में निधि की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मिट्टी से भरे हाइवा चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मगर पुलिस घटनास्थल पर काफी देर बाद पहुंची। पुलिस के देरी से पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने पेलपा-सौंधी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा ज्यादा बढ़ गया और उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। पुलिस पर हुए पथराव में सदर थाने की पुलिस गाड़ी का शीशा टूट गया।

मौके की नजाकत को समझते हुए झज्जर से डीएसपी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सभी मांगों को पूरा करने और चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बच्ची के शव को भी परिजनों के हवाले किया।

ये रही मांगें
सड़क पर जाम लगाए बैठे ग्रामीणों ने डीएसपी के सामने मिट्टी से भरे हाइवा चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ पेलपा गांव के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने सबसे प्रमुख मांग यह रखी कि पेलपा और लाडपुर गांव को बादली पुलिस चौकी से जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने डीएसपी को बताया कि आमतौर पर पुलिस की गाड़ी झज्जर से पेलपा आने पर देरी कर देती है क्योंकि रास्ता भी आधे घंटे से ज्यादा का है।

इस दौरान अपराधी वारदात कर आसानी से निकल जाता है। ऐसे में दोनों गांव को बादली पुलिस चौकी से जोड़ा जाए ताकि पुलिस समय पर घटनास्थल पर पहुंच सके।

दिया आश्वासन
मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांगों को सुनने के बाद डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि इन सब मांगों को जिला पुलिस अधीक्षक के सामने रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग जायज भी है जिसे पूरा करा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अवैध तरीके से चलने वाले ओवरलोडिड वाहनों पर भी कार्रवाई के निर्देश डीएसपी ने दिए।


डीएसपी ने दोनों गांवों को बादली पुलिस चौकी से जोड़े जाने की मांग पर माना कि पेलपा गांव की झज्जर पुलिस थाने के बजाय बादली पुलिस चौकी की दूरी कम है जिसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक से बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed