फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   MP Deepender expressed happiness over the start of work on the projects approved by him

सांसद दीपेंद्र ने उनकी मंजूर की परियोजनाओं पर काम शुरू होने की जताई खुशी

Wed, 15 Jul 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
MP Deepender expressed happiness over the start of work on the projects approved by him
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलते सांसद दिपेंद्र हुड्डा। फाइन फोटो - फोटो : Jhjhar
झज्जर। राज्यसभा सांसद व सीडब्ल्यूसी सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नेशनल हाईवे समेत प्रदेश की सड़कों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की संतुष्टि है कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। उनमें 700 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-71 के जींद से हरियाणा-पंजाब-बॉर्डर सेक्शन के काम को यूपीए सरकार से दिसंबर 2011 और मार्च 2012 में मंजूरी दिलवा कर अधिसूचित कराया, इस परियोजना में जींद में बाईपास को भी शामिल कर मंजूरी दिलवाई थी। इसके अलावा, एनएच 334बी रोहना/हसनगढ़ से झज्जर सेक्शन/यूपी बॉर्डर से हसनगढ़ सेक्शन की 4 लेनिंग के काम को खुद सांस ददीपेंद्र ने दिसंबर 2013 में प्रस्तावित किया। जिसे यूपीए सरकार ने 4 मार्च, 2014 को अधिसूचित कर दिया था। ये दोनों काम अब पूरे हुए हैं। उन्होंने तमाम नयी परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए और यूपीए के समय मंजूर परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए भी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनएच 352 (सोनीपत-गोहाना-जींद) प्रोजेक्ट को उन्होंने स्वयं मंजूर कराया था। जींद-गोहाना-सोनीपत की 4 लेनिंग के कार्य का प्रस्ताव वर्ष 2010 में चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने भेजा था। वर्ष 2013 में भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। इस पर भी आज शिलान्यास के साथ ही काम शुरू हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस काम में काफी देरी हो चुकी है, मैं केंद्रीय मंत्री से अनुरोध करूंगा कि वो खुद इन सभी कामों की मॉनिटरिंग रखेंगे ताकि, आगे इसमें नीचे के स्तर पर कोई कोताही न बरती जाए और परियोजनाएं समय से पूरी हों।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र ने कहा कि पहले ऐसा देखा गया है कि जो प्रोजेक्ट मंजूर हुए थे। उन पर काम शुरू होने में काफी समय लग गया। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि एनएच 71 रोहतक से जींद सेक्शन का काम आज तक पूरा नहीं हो पाया, जबकि तत्कालीन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री डॉ. सीपी जोशी द्वारा जून, 2012 को इसका शिलान्यास कराकर इस पर जोर-शोर से काम चालू करवा दिया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि इस काम में भी तेजी लाई जाए और काम जल्द पूरा कराया जाए ताकि, हरियाणा समेत आसपास के अन्य राज्यों के लोगों को भी इसका लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed