फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   movement

नायब तहसीलदार ने 24 घंटे में काम शुरू करने का आश्वासन देकर खत्म कराया आमरण अनशन

Sat, 06 Jul 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
movement
फोटो 07 धरनास्थल पर आश्वासन देते नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा। - फोटो : CharkhiDadri
झोझूकलां स्टेडियम में खेल सुविधाओं की कमी और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों के आमरण अनशन को नायब तहसीलदार ने धरनास्थल पर पहुंचकर खत्म करवा दिया है। उन्होंने ग्रामीणों को 24 घंटे के अंदर मांगों पर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अनशनकारियों को जूस पिलाया। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अल्टीमेटम के अनुसार काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण और कड़े कदम उठाने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने स्टेडियम के सामने और कन्या कॉलेज मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

कस्बे के खेल स्टेडियम के सामने गंदे पानी की निकासी का प्रबंध के लिए नाले का निर्माण कराने, खेल प्रशिक्षक और चौकीदार की स्थायी नियुक्ति, जिम के लिए सामान की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था और बीच में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने, महिला कॉलेज की तरफ जाने वाले मार्ग से गंदे पानी की निकासी आदि समस्याओं को हल करवाने के लिए झोझू कलां बस स्टैंड पर ग्रामीण चार दिनों से अनिश्चितकालीन धरने और आमरण अनशन पर बैठे थे। शुक्रवार को उपायुक्त प्रतिनिधि बनकर नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर अनशनकारी पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, मास्टर बिशन सिंह आर्य, पंच प्रदीप, जयसिंह ने अपना आमरण अनशन वापस ले लिया। नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा, सांगवान खाप-13 प्रधान सूरजभान, सचिव सुरेंद्र कुब्जा और सुरेश पहलवान ने जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाया।
विज्ञापन

प्रधान सूरजभान ने कहा कि प्रशासन ने हमारी सभी मांगों को 24 घंटे के अंदर मानने का आश्वासन दिया है। हम अनशन को समाप्त कर रहे हैं। अगर इस तय समय सीमा के दौरान समस्याओं के हल के लिए कदम उठाने प्रशासन ने नहीं शुरू किए तो मजबूरी में ग्रामीणों दोबारा धरना और आमरण अनशन का मार्ग अपनाना पड़ेगा। नायाब तहसीलदार राजकुमार शर्मा ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों पर शनिवार से ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। शुक्रवार को जेजेपी जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, उमेद पातुवास, कर्ण सिंह कादमा, विजय मंदौला आदि जजपा नेता भी धरने को समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर सुरेश पहलवान, पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुब्जा, नरेश ठेकेदार, गुरदीप सांगवान, पूर्व बीडीसी सदस्य हरिकिशन, वेद प्रकाश, रामलवास सरपंच बिशंभर, पूर्व सरपंच राज सिंह चंदेनी, पूर्व सरपंच बलाली अत्तर सिंह, व्यापार मंडल झोझू प्रधान कुलदीप सांगवान, रामफल कादमा, भूप मांढी, तालेराम, कर्ण सिंह, हरबीर, भूपेंद्र कलियाणा, भगवान सिंह, रविंद्र ढिल्लो, पिंटू पहलवान, चंद्रभान शर्मा, सुनील शर्मा, सोमबीर छोक्कर, मास्टर रविंद्र बादल, अशोक शर्मा, गुड्डू ठेकेदार, महेंद्र सिंह, दर्शन, शकुंतला देवी, लक्ष्मी, राजेश देवी, रोशनी देवी, कृष्णा देवी, अनीता, रोशनी, उर्मिला, कविता, बिमला, भतेरी, अंकिता, शरबती, धनपति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed