फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More than half a dozen youths attacked a vehicle in Nilothi village, one injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: निलोठी गांव में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने किया गाड़ी पर हमला, एक घायल

Tue, 26 Mar 2024 09:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 26 Mar 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
More than half a dozen youths attacked a vehicle in Nilothi village, one injured
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव निलोठी में एक युवक व उसकी गाड़ी पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में रेफर कर दिया गया। इतना ही नहीं युवक ने जातिसूचक शब्द कहे जाने के भी आरोप लगाए हैं। आसौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लाइनपार क्षेत्र निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव निलोठी में गए हुए थे। करीब 2 बजे जब अपने घर के सामने स्थित चौक पर अपने ताऊ के लड़के देवेंद्र के साथ बात कर रहे थे तो उसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोग वहां पर आए और बिना किसी वजह के जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए कहासुनी करने लगे। जैसे ही वह गाड़ी में बैठने लगे तो एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से गाड़ी के सामने वाले शीशे पर हमला कर दिया। उस दौरान गाड़ी में परिवार के कई सदस्य बैठे थे। आरोप है कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को गाड़ी से बाहर खींच कर निकाला। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। परिवार को बचाने के लिए जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे तो उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले से वह घालय हो गया। गंभीर हालत में उन्हें परिवार के सदस्य गाड़ी से लेकर अस्पताल की तरफ दौड़े। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed