फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Monitoring others, government hospital is filled with water

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूसरों की कर रहे निगरानी, सरकारी अस्पताल में भरा है पानी

Sat, 09 Sep 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Monitoring others, government hospital is filled with water
बहादुरगढ़। डेंगू का सीजन चल रहा है। जिले में डेंगू का आंकड़ा सैकड़ा लगा चुका है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। जलभराव न होने देने की नसीहत दे रहा है, लेकिन विभाग के ही सरकारी अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरा है। इन पर मच्छर पनप रहे हैं और अस्पताल आने वाले मरीज भी परेशान हैं। उधर शहर थाना परिसर में भी जलभराव है।
विज्ञापन


वीरवार को हुई बारिश का पानी शहर में सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ थाना शहर और नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को भी जमा रहा। पानी जमा होने के कारण डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पानी निकासी की व्यवस्था ठप है। वहीं थाना शहर में इस तरह की समस्या होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के लिए पहुंचे लोगों सुमन, सावित्री, पिंकी, बाबूलाल, विनोद कुमार ने बताया कि बारिश के बाद कई-कई दिनों तक अस्पताल की सड़कों पर पानी जमा रहता है। पानी की निकासी की व्यवस्था सही नहीं है। अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तिमारदार भी इस समस्या से त्रस्त हैं। कई बार यहां के प्रशासनिक अधिकारियों को पानी की निकासी के सही इंतजाम करने के लिए मांग की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वीरवार की शाम क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई थी। यह पानी शुक्रवार को भी खड़ा रहा। वहीं शहर के झज्जर रोड़ पर स्थित सब्जी मंडी में भी पानी दूसरे दिन भी भरा रहा। मंडी में सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे लोगों को समस्या से दो-चार होना पड़ा। उधर, थाना शहर में भी बरसात का पानी जमा होने से लोगों व पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में अनेक स्थानों पर जमा हुए बरसाती पानी में मच्छर फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे डेंगू की बीमारी भी फैल सकती है। जल्द से जल्द प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। ताकि पानी की निकासी हो और लोगों का आवागमन आसानी से हो सके। सेक्टर-2 और 9 में स्थित खाली प्लाटों में भी गंदा पानी एकत्रित हो गया है। यहां पर भी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पानी निकासी के इंतजाम किए गए हैं। टैंकरों के जरिये निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 51 : थाना शहर में दूसरे दिन शुक्रवार को खड़ा रहा बरसाती पानी।

-फोटो 52 : नागरिक अस्पताल की सड़कों पर जमा बरसात का पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed