फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Monik Yadav and Nisha Bishnoi became the best athletes

Jhajjar-Bahadurgarh News: मौनिक यादव व निशा बिश्नोई बने बेस्ट एथलीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Monik Yadav and Nisha Bishnoi became the best athletes
28jjrp17- स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन के वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के
झज्जर। शनिवार को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मौनिक यादव व निशा बिश्नोई को बेस्ट एथलीट चुना गया। खिलाडि़यों ने खो-खो, लेग रेस, रस्साकसी, लेमन रेस आदि स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। खो- खो में नितिन की टीम, लेग रेस में रूपेश और दीपांशु ने बाजी मारी। रस्साकसी में अयान की टीम को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं लेमन रेस में निशा, 100 मीटर में जया लक्ष्मी भोई, 400 मीटर में निशा प्रथम स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संतोष ने कहा कि जीत से ज्यादा जरूरी खेलों में भागीदारी करना है। खेलने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस मौके पर मंजीत अहलावत, संजीत कुमार, जोगेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार सहित स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य नवबहार यादव, सतपाल जाखड़ व डॉ. रीना तक्षक रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed