फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   money cheating

खाते में 89 हजार रुपये ट्रांसफर करवा बाइक सवार हुआ फरार

Tue, 01 Jun 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
money cheating
बहादुरगढ़। शहर में नजफगढ़ रोड के साथ बसी कॉलोनी शास्त्रीनगर स्थित मनी ट्रांसफर ऑफिस में ग्राहक बनकर आए एक युवक ने 89 हजार रुपये किसी के खाते में ट्रांसफर करवा लिए और दुकानदार को 89 हजार व इस रकम पर कमीशन दिए बिना ही भाग गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव मदीना के मूल निवासी आनंद फिलहाल बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में रहते हैं। वह शास्त्री नगर में दवाओं की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान से मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं। आसपास से काफी लोग पैसा ट्रांसफर करवाने के लिए उनकी दुकान में आते हैं। शनिवार को बाइक से एक युवक आया और 89 हजार रुपये आईसीआईसीआई बैंक में पूजा चौधरी के खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। दुकानदार आनंद ने सोचा कि ट्रांसफर करने के बाद ग्राहक से मूल रकम और ट्रांसफर करने का कमीशन ले लेगा। इसलिए युवक के कहे अनुसार उसने पोर्टल के जरिए 49 हजार रुपये एक बार और उसके बाद 40 हजार रुपये उक्त खाते में भेज दिए।
विज्ञापन

दुकानदार ने युवक से मूल रकम और कमीशन मांगा तो कहने लगा कि मंगवाकर दे रहा हूं। कुछ और मिनट के बाद कहा तो वह बार-बार यही बात कहता रहा कि बंदा पैसे लेकर आने ही वाला है। इस तरह बहानेबाजी करता हुआ युवक दुकान से बाहर निकला और बाइक पर सवार हो फरार हो गया। दुकानदार आनंद अपनी बाइक लेकर जब तक उसका पीछा करने की कोशिश करता तब तक वह ओझल हो चुका था। आनंद ने पुलिस से दोषी को पकड़ने और अपना पैसा दिलवाने की गुहार लगाई है। एसआई चमनलाल ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed