{"_id":"65a6d08c53713807b206234f","slug":"mobile-van-will-test-water-in-every-village-amit-sheokand-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7245-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाईल वैन जांचेगी हर गांव का पानी : अमित श्योकंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाईल वैन जांचेगी हर गांव का पानी : अमित श्योकंद
Wed, 17 Jan 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सर्किल कार्यालय से टेस्टिंग वैन को रवाना करते एसई अमित श्योक
झज्जर। गांव-गांव जाकर पानी जांच करने वाली वाटर टेस्टिंग वैन को मंगलवार एसई अमित श्योकंद ने हरी झंडी दिखाकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सर्किल कार्यालय से रवाना किया। मोबाइल वैन जिले में एक महीने के लिए आई है। यह जिले के विभिन्न जलघरों व विभाग द्वारा गांव में लगाए गए ट्यूबवेल के पानी की जांच करेगी।
बताया गया कि वाटर टेस्टिंग लैब के माध्यम से पानी का टीडीएस, हार्डनेस, पीएच, ट्रबिडिटी, जिंक, आयरन, नाईटरेट, स्लफेट, फ्लोराइड, टोटल कोलीफार्म व ई-कोलाई बैक्टिरिया की जांच की जाएगी। इससे विभाग को वाटर सोर्स के सही आंकड़े मिल सकेंगे, इसके आधार पर जरूरी रणनीति पर काम किया जा सकेगा। उन्होंने वाटर टेस्टिंग वैन की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता ओम सिंह राणा, अश्वनी सांगवान व रुपेशचंद्र ने भी उपस्थित स्टॉफ सदस्यों के समक्ष अपने विचार रखें। जिला सलाहकार श्याम ने वाटर टेस्टिंग वैन के रूट व विभिन्न गांव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। लैब कैमिस्ट सोनिया ने वाटर टेस्टिंग वेन द्वारा किए जाने वाले टेस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अधीक्षक विक्रम, टीनू बाबरा, जेई अंकित बड़बोला, बीआरसी मीनू वत्स, विक्रम, सरला, परमिला, पूजा, सुनील, सर्किल ऑपरेटर अनिल कुमार, सोशॉलोजिस्ट ज्योति, नीतू, किरण, मनीष, पूजा, प्रीति, सरिता उपस्थित रहे।