{"_id":"571d2bb94f1c1b98788b55d6","slug":"mobile-app-for-electric-bill-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का बिल भरने के लिए मोबाइल एप जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का बिल भरने के लिए मोबाइल एप जारी
jhajjar
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की किल्लत से निपटने के उपायों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने की परेशानी से निजात दिलाने के लिए विभाग ने प्रदेश भर में ऑनलाइन बिल जमा कराने की सुविधाओं पर जोर देते हुए बेबसाईट जारी की है। इसके अलावा मोबाइल द्वारा पेमेंट करने के लिए मोबाइल एप जारी किया है।
जन स्वास्थ्य विभाग के विभाग के एक्सईएन आरपी वशिष्ट ने बताया कि विभाग के आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में 10 हजार 257 के करीब पानी के कनेक्शन हैं। जिनकी किसी भी प्रकार की परेशानी को हल करने के लिए विभाग लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि पानी का बिल जमा करवाने के लिए खिड़की पर लगने वाली लाइनों से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए इस सुविधा की शुरुआत की गई है। मोबाइल एप का प्रयोग करके उपभोक्ता लाइन में लगने की बजाय घर बैठे ही बिल अदा कर सकता है। इसका प्रयोग करना भी बेहद आसान है।
जिसको कोई भी साधारण व्यक्ति अपने मोबाइल पर प्रयोग कर सकता है। इस सुविधा से बिलों की भरपाई करवाने के लिए लगाए जाने वाले विभागीय कर्मचारियों को भी आनलाइन सुविधा के कारण रसीद काटने जैसे झंझटों से मुक्ति मिलेगी और वो इस समय को किसी और जगह काम करने में दे सकेंगे।
विज्ञापन
24 घंटे रहेगी सुविधा उपलब्ध
विभाग द्वारा जारी की गई ऑन लाईन व मोबाइल एप के जरिए बिल जमा करवाने के लिए 24 घंटे की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। इसके लिए किसी टाइम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उपभोक्ता इस सुविधा के जरिए किसी भी समय बिल की अदायगी कर सकता है। किसी अन्य परेशानी के लिए भी वेेबसाइट पर शिकायत का ऑप्शन मुहैया करवाया जा रहा है।
मोबाइल एप के ये होंगे फायदे
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आज के इस दौर में एंड्रॉयड मोबाइल का क्रेज काफी बढ़ गया है। जिसको देखते हुए विभाग ने पीएचईडी हरियाणा नाम से जारी की गई मोबाइल ऐप बिल जमा करवाने के लिए लगाई जाने वाली ड्यूटी को किसी और जगह लगाने से विभाग द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों में तेजी आएगी।
2 उपभोगता को किसी भी समय बिल जमा करवाने की सुविधा मिलेगी।
3 छुट्टे पैसे न होने की वजह उनकी एवज मेें उपभोक्ताओं को मिलने वाली टॉफियों से निजात मिलेगी।
4 बिल जमा करवाने के लिए सीधे बैंक खाते से राशि का भुगतान होने के कारण उपभोक्ता को बैंक के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।