फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   MLA Rajesh June raised the problems and development issues of Bahadurgarh in the assembly.

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक राजेश जून ने विधानसभा में उठाई बहादुरगढ़ की समस्याएं व विकास के मुद्दे

Fri, 15 Nov 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 15 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
MLA Rajesh June raised the problems and development issues of Bahadurgarh in the assembly.
-फोटो 54 : विधानसभा में बहादुरगढ़ की बोलते विधायक राजेश जून।
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने हरियाणा विधानसभा में बहादुरगढ़ हलके की प्रमुख समस्याओं व सुविधाओं की मांग की। जून ने कहा कि बहादुरगढ़ में सबसे बड़ी समस्या अवैध रूप से बनाए गए पीवीसी कबाड़ के गोदाम हैं। इनसे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इनमें आए दिन आग लगती रहती है। सरकार इस अवैध पीवीसी मार्केट पर पूरी तरह से अंकुश लगाए।
विज्ञापन


विधायक राजेश जून ने कहा कि बहादुरगढ़ में अवैध कॉलोनी कटने पर रोक लगाई जाए, ताकि गरीब आदमी झांसे में आकर आर्थिक रूप से बर्बाद न हो। सिर्फ सरकार द्वारा पास क्षेत्र में ही कॉलोनी काटी जाए। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर शौचालय का निर्माण करने की मांग भी विधानसभा में उठाई। बाजार में शौचालय न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मसले पर अधिकारियों से बात की थी तो उन्होंने कहा कि कोई सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है। विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर सरकारी जमीन नहीं है तो लीज पर जमीन लेकर शहरी क्षेत्र में कम से कम 10 से 12 सार्वजनिक शौचालय बनाए जाए, ताकि रोजाना हजारों की संख्या में खरीदारी करने के लिए शहर में आने वालोंं को शौचालय की कमी का अभाव न झेलना पड़े। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पीने के लिए भरपूर मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसकी सरकार व अधिकारी व्यवस्था करें। क्षेत्र की जनता दूषित पेयजल की सप्लाई से परेशान है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई के लिए किसानों को भरपूर मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed