{"_id":"6712f90d1e5d9191de0e6634","slug":"mla-inspected-the-roads-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110570-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने किया सड़कों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने किया सड़कों का निरीक्षण
Sat, 19 Oct 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : अधिकारियों के साथ सड़कों का निरीक्षण करते विधायक राजेश जून।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ गांव से गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जल्द सभी सड़कों की हालत सुधारने के आदेश दिए।
विधायक राजेश जून ने कहा कि बहादुरगढ़ हलके के चारों तरफ की सड़कों का जल्द नवीनीकरण होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण के बाद से ही बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून हलके के विकास कार्यों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार की सुबह विधायक ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सत्यवान सिंह व जेई अनिल कुमार के साथ लोवा कलां से सौलधा, सौलधा से लोवा खुर्द, माजरा से डाबोदा और बेरी रोड का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जल्द ही इन सड़कों के नवीनीकरण कार्य के आदेश दिए। विधायक का कहना है कि इन सभी सड़कों के नवीनीकरण के आदेश सरकार ने 9 अक्तूबर को दे दिए हैं। जल्द ही इन पर कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में लोगों को राहत मिलेगी।